हरदोई में नवीन सब्जी मंडी के पास मिठाई की दुकान में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई शहर की नवीन फल सब्जी मंडी के पास स्थित मिठाई की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया करीब आधा दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया,आग लगते ही दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।जैसे ही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर ब्रिगेड टीम ने दुकानों के अंदर रखे करीब चार गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।आग की लपटें काफी तेज होने के कारण आसपास की दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया था, लेकिन समय रहते राहत कार्य शुरू होने से स्थिति नियंत्रित कर ली गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
