बिहार के भारत नेपाल सीमा पर सूखे नशे के कारोबार ने पकड़ा जोर अब महिला तस्कर ने सम्हाली कमान देखिये जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट बिहार की ये खास रिपोर्ट
एसपी के शख्ती पर नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत तीन युवक को दबोचा
नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए बसन्तपुर वार्ड संख्या-11 में रविवार को छापेमारी कर 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल, भारतीय और नेपाली मुद्रा, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तथा सिल्वर पेपर भी जब्त किया है। अब सवाल उठता है की प्रखंड मुख्यालय के पीछे बे खौफ होकर तस्करी को अंजाम देरही महिला कारोबारी का कौन है मास्टरमाइंड जो बीरपुर पुलिस के नाक के निचे तस्करी के कामों को अंजाम दे रही थी l यूँ तो यह घटना तो मात्र एक वानगी है l सूखे नशे के कारोबार मे युवा वर्ग बड़ी तेजी से इसके गिरफ्त मे आरहे है सूत्रों की माने तो सीमावर्ती क्षेत्र के गावों और मुहल्लो मे कारोबार पनप रहा है lएसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशे का कारोबार संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर बेबी देवी के घर छापेमारी की गई। छापेमारी में 20 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा 8,760 रुपये भारतीय मुद्रा और 27,570 नेपाली रुपये बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मटियारी निवासी संतोष कुमार, वीरपुर निवासी राजा सहनी, नरपतगंज निवासी चंदन पासवान तथा एक महिला के रूप में हुई है। वहीं विनय मिश्रा मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नशा तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
