Etawah News: सराय भूपत कटेखेड़ा प्रधान वीना यादव ने स्कूल में लगवाया वाटर कूलर, स्कूली बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी लहर
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News
जसवंतनगर/इटावा: सराय भूपत कटेखेड़ा प्रधान वीना यादव ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट सराय भूपत में वाटर कूलर का किया शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्या मंजू यादव ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष अजय यादव उर्फ टी डब्लू ने प्रधान वीना यादव की प्रशंसा की और कहा कि यह बच्चों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य है।और यह जानकर बेहद खुशी हुई कि सराय भूपत कटेखेड़ा की ग्राम प्रधान वीना यादव द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में वाटर कूलर लगवाना एक बहुत ही सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है।
प्रधान वीना यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में अब स्कूली बच्चों को पीने के लिए शीतल और स्वच्छ जल मिलेगा उन्होंने कहा कि ठंडे पानी की उपलब्धता से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि उन्हें स्कूल आने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।
प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट के बच्चों ने प्रधान वीना यादव का तालियां बजाकर स्वागत सम्मान किया और उनके चेहरों पर खुशी की लहर देखने को मिली।
इस अवसर पर मौजूद रहे मंजू यादव, प्रेम चंद्र पप्पन, रचना गुप्ता दीप अवास,नीलम , वंदना यादव आदि अध्यापक एवं अध्यापिका गणों ने मिठाई खिलाकर प्रधान का स्वागत सम्मान किया।
