Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। मण्डलायुक्त झांसी की अभिनव पहल: बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग और मासिक मूल्यांकन कार्यों की प्रशंसा

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी दिनांक 15 अप्रैल 2026


*झांसी के लिए बड़ी सौगात: मण्डलीय चिकित्सालय का प्रस्ताव*


*शासन की मंशा: गरीब व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य*


*झांसी मण्डल में स्वास्थ्य कार्यों का मासिक मूल्यांकन प्रपत्र पूरे यू0पी0 में लागू होगा*


*मण्डलायुक्त झांसी की अभिनव पहल: बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग और मासिक मूल्यांकन कार्यों की प्रशंसा*


*शासन की मंशा के अनुरुप मरीजों के स्वास्थ्य/इलाज से कोई समझौता नहीं*


*चिकित्सकों की तैनाती स्थानीय स्तर पर तत्काल सुनिश्चित करें: सचिव/महानिदेशक*


*सीएमएस डाॅ0 राजनारायण की ललितपुर जैसे जनपद में सेवाओं के लिए की प्रशंसा*


*आयुष्मान आरोग्य मन्दिर समय से खुले, ताला बन्द मिलने पर करें सख्त कार्यवाही*


*स्टेट टीम के फीडबैक पर मुख्य फोकस, सुधार न होने पर होगी कार्यवाही*


*मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला में मरीजों का गुणवत्तापरक इलाज मिलें*


*जिला महिला अस्पताल को जल्द मिलेगा एनिसथिसिया चिकित्सक*


*टीबी मुक्त भारत अभियान में विशेष रुचि के साथ कार्य करना होगा*


*स्वास्थ्य कर्मियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, अच्छा कार्य करने वाले ही रहेंगे नजदीक*

झांसी: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा उ0प्र0 शासन अमित कुमार घोष (आईएएस) की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत स्टेट रिब्यू मिशन झांसी एवं चित्रकूटधाम मण्डल में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कमिश्नरी सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें प्रमुख रुप से डाॅ0 पिंकी जोवल (आईएएस) सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं मिशन निदेशक एन.एच.एम., मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे (आईएएस) की गरिममयी उपस्थिति रही।

        अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा उ0प्र0 शासन श्री अमित कुमार घोष (आईएएस) ने कहा कि झांसी जैसे महत्वपूर्ण जनपद में मण्डलीय चिकित्सालय परिसर में समुचित स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता के दृष्टिगत मण्डलीय चिकित्सालय के प्रस्ताव पर गहन मंथन हुआ, जिसक लिए भूमि उपलब्ध कराने पर मण्डलायुक्त ने कहा कि भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। इस नये मण्डलीय चिकित्सालय में 100 बेड का कैंसर विंग भी बनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया।

         उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप गरीब व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिले, जिसके लिए स्थानीय स्तर पर एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती तत्काल सुनिश्चित करने के साथ ही वेटिंग लिस्ट भी तैयार करने के निर्देश दिये, जिससे यदि कोई चिकित्सक आने पर असमर्थता व्यक्त करता है, तो आगे वाले को तुरंत मौका दिया जाएं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर न पड़े।

 अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि मण्डलायुक्त झांसी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक के अन्तर्गत अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मिकों को प्रोत्साहित करने हेतु झांसी मण्डल में स्वास्थ्य कार्यों का मासिक मूल्यांकन प्रपत्र पूरे यू0पी0 में लागू किया जायेगा। इसके साथ ही मण्डलायुक्त झांसी द्वारा की गयी अभिनव पहल के अन्तर्गत बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग और मासिक मूल्यांकन कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ0 राजनारायण की ललितपुर जैसे जनपद में बच्चों की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशंसा करते हुये अन्य चिकित्सकों को भी सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जिला महिला अस्पताल को एनिसथिसिया चिकित्सक जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

         डाॅ0 पिंकी जोवल (आईएएस) सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं मिशन निदेशक एन.एच.एम. ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप मरीजों के स्वास्थ्य/इलाज से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि चिकित्सकों की तैनाती स्थानीय स्तर पर तत्काल सुनिश्चित करें। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर समय से खुले और ताला बन्द मिलने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राईवेट नर्सिंग होम का नवीनकरण नियमानुसार ही कराने के निर्देश दिये।

        उन्होंने स्टेट टीम के फीडबैक पर मुख्य फोकस करते हुये कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार न होने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान में विशेष रुचि के साथ कार्य करना होगा, इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला में मरीजों का गुणवत्तापरक इलाज मिलने के साथ ही मा0 जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर मेला आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों का रिपोर्ट कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहित करते हुये मनोबल बढ़ायें जाने के निर्देश दिये।

       इस अवसर पर महानिदेशक चिकित्सा सेवाएं उ0प्र0 डाॅ0 पवन कुमार अरुण, महानिदेशक परिवार कल्याण डाॅ0 एच0डी0 अग्रवाल, महानिदेशक प्रशिक्षण डाॅ0 रंजना खरे, राज्य क्षय रोग अधिकारी डाॅ0 अजय गुप्ता, राजकीय मेडीकल काॅलेज आगरा के टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग के आचार्य डाॅ0 संतोष कुमार, अपर निदेशक स्वास्थ्य झांसी डाॅ0 सुमन, अपर निदेशक स्वास्थ्य चित्रकूटधाम, सीएमओ झांसी डाॅ0 सुधाकर पाण्डेय, सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय झांसी डाॅ0 राजनारायण, सीएमएस जिला अस्पताल झांसी डाॅ0 आर0के0 सक्सेना, एनएचएम के मण्डलीय परियोजना प्रबन्धक आनन्द चैबे, झांसी/चित्रकूटधाम मण्डल के सीएमओ, सीएमएस सहित स्टेट टीम के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe