लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो
डॉ सुनील चोपड़ा
बच्चों की मेहनत से फिर विद्यालय का नाम हुआ रोशन।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के कक्षा दसवीं और बारहवीं के बोर्ड के घोषित परिणाम में श्री राजेश्वर पब्लिक स्कूल धरोला आलोट में पल्लवी सिसोदिया ने कक्षा 12वीं में 91.6% अंक अर्जित कर आलोट शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में पल्लवी सिसोदिया 91.6% प्रथम स्थान, गर्व वेद 88.6% द्वितीय स्थान, सीमा कुंवर 84% तृतीय स्थान तथा विज्ञान संकाय में सिया पांचाल 80.4% प्रथम स्थान, शीतल कुंवर 78.2% द्वितीय स्थान, निकिता आंजना 76.8% तृतीय स्थान वही कला संकाय में यामिनी वेद 84.8% प्रथम स्थान, अनस खान 76.4% द्वितीय स्थान, किरण आंजना 75.8% तृतीय स्थान पर रही। 12वीं कक्षा का सकल परिणाम 92% रहा। वहीं 10वीं बोर्ड में रानी राठौर ने 87.2% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया कृष्णा कुंवर 83.4% अंकों के साथ द्वितीय तथा चाहत पोरवाल 82.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। 10 वीं हिन्दी माध्यम में आस्था शर्मा और सुमेर सिंह 82.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर मनीषा डोडिया 82.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर तथा अक्षिता आंजना 78.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। विद्यालय सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भी इस सफलता का श्रेय देते हुए उन्हें भी बधाई प्रेषित करता है। प्राचार्य श्री भरत आंजना ने परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि यह परिणाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत सिद्ध होगा।