*लोकेशन अंबेडकर नगर*
*ब्यूरो रिपोर्ट आशुतोष शर्मा*
*चार दिवसीय अंतर प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ*
*खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया शुभारंभ*
अखिल भारतीय महिला हाकी इनामी प्रतियोगिता का आगाज चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन ने शुरुआत में ही दर्शकों को रोमांच से भर दिया प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव और बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉक्टर मधुलिका सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद जैसे ही मैदान पर हाथी स्टिक चली खेल प्रेमियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पंजाब और कोलकाता के बीच खेला गया दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली आखिरकार पंजाब ने 1=0 से जीत दर्ज कर पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अब खेल सिर्फ शौक नहीं बल्कि युवाओं के लिए करियर का मजबूत माध्यम बन चुका है उन्होंने महिला खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में मदद करते हैं कार्यक्रम के दौरान आचार्य नरेंद्र देव स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह परिवार और हाकी के महानायक ध्यानचंद को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51000 उप विजेता को 31000 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और बेस्ट गोलकीपर को 11000=11000 रुपए से सम्मानित किया जाएगा मैदान पर जहां खिलाड़ी अपनी कला दिखा रहे थे वहीं कमेंट्री बॉक्स से कुलवीर सिंह की आवाज मैच को और भी जीवंत बना रही थी देशभर की कुल 11 टीमें है। जिसमे अभिनव क्लब अंबेडकर नगर, एकलव्य स्टेडियम, उत्तर प्रदेश पुलिस, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, हॉकी हरदोई, महिला छात्रावास अयोध्या, कुमकुम एकेडमी कोलकाता, स्पोर्ट कॉलेज गोरखपुर, मानसी फाउंडेशन मुंबई और नागपुर हॉकी की टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।*बाइट* *खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश कुमार यादव*
*वीडियो* *कोलकाता और पंजाब की टीम के बीच मुकाबला*
