Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: कांग्रेसियों ने मनाई डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



*कांग्रेसियों ने मनाई डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती*।

(आंबेडकर पार्क जाकर किया माल्यार्पण)

बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिला व शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रातः दस बजे आंबेडकर पार्क पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके जीवन चरित पर प्रकाश डाला। 

गोष्ठी में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बाबा साहब को देश का असल शिल्पी बताते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार शोषित वर्ग व महिलाओं के अधिकारों के प्रति आवाज उठाई व उन्हें उचित स्थान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिसका असर है कि आज महिलाएं सम्मानित ढंग से समाज में ऊंचे पायदान में खड़ी हैं एवं एक निर्धन भी सम्मान के साथ समाज में खड़ा है।शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने बाबा साहब के संविधान को गरीब असहाय व महिलाओं को अपने अधिकारों की सुरक्षा का एक मजबूत शस्त्र बताया उन्होंने कहा कि आज भाजपा उसी संविधान रूपी शस्त्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है परन्तु कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। 


गोष्ठी में रंजीत मौर्य एडवोकेट, सभासद सादाब अहमद, पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, रामनरेश महराज, देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, कल्याण सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी में मणि प्रकाश दुबे, पुत्तन मिश्रा, कलीम उल्ला सिद्दीकी,आदित्य श्रीवास्तव, संतोष कुमारी शुक्ला.नवनीत तिवारी, चौधरी मोइन राइन, बी आर सरोज, सैयद सहाब अली,शकीला बानो, रेखा पासवान, बसीर अहमद अजय बच्चा मो. इशरत खान, कौशल कुमार शुक्ला, वकील खान, नजमी कमर,मो. इस्माइल, धर्मेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र यादव, इलियास खान, निजामुद्दीन, निजाम राइन, अमित श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल हमीद, अमीरउलजमा खान आदि सैकडो लोग मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe