Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन ने उठाई चुनावी और सामाजिक समरता की गूंज, फतेहपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


*उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन ने उठाई चुनावी और सामाजिक समरता की गूंज !!*


*फतेहपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत !!*

फतेहपुर जिले में आज उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन के तत्वावधान में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जो संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र सिंह 'जनसेवक' एवं फतेहपुर के जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह भदौरिया के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। 

इस दौरान संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने युवाओं में ऊर्जा भरने के साथ-साथ उन्हें संगठन के प्रति नैतिकता, निष्ठा और सामाजिक सेवा का पाठ पढ़ाया। प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि संगठन का मूल उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है।

इसी गौरवशाली कार्यक्रम के मध्य संगठन ने युवा शक्ति पर भरोसा जताते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की, जिसके अंतर्गत आपको उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन फतेहपुर के जिला महामंत्री पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और प्रगाढ़ करने पर जोर दिया गया। 

सम्मान समारोह का उत्साह यहीं नहीं थमा, बल्कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बेहद विस्तार से तैयार की गई। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अप्रैल को 'राणा सांगा शौर्य दिवस' के अवसर पर एक भव्य यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस शौर्य यात्रा को दिव्यता और भव्यता प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों ने अभी से कमर कस ली है और इसे जनपद के इतिहास में एक मील का पत्थर बनाने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।

इस अवसर पर संगठन की एकजुटता और उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए राजा सिंह कच्छवाह, जयपाल सिंह, सुजान सिंह और आशीष सिंह जैसे प्रमुख समाजसेवियों के साथ-साथ महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहीं रश्मि सिंह, वंदना सिंह और प्रीति शुक्ला सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 


उपस्थित सभी अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन फतेहपुर में विकास और सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रवाद और सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe