सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
फतेहपुर जिले की बेटी ने डिप्टी जेलर बनकर जनपद का नाम किया रोशन
फतेहपुर जिले की होनहार बेटी कुमारी नेहा गुप्ता पुत्री मूलचंद गुप्ता निवासी बांदा सागर रोड, राधानगर, खुशवक्त राय नगर गेट के सामने, ने अपनी लगन, मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण से एक शानदार उपलब्धि हासिल की है।कुमारी नेहा गुप्ता ने कठिन परिश्रम, ईमानदारी और निरंतर प्रयास के बल पर P.C.S. परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
आपकी यह सफलता समाज के युवाओं और बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है कि अगर दृढ़ निश्चय और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
बेटी नेहा गुप्ता को इस शानदार उपलब्धि पर अग्रहरि समाज एवं पास पड़ोसियों के लोगो ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी। और सभी आगंतुकों के घर पहुंच कर बेटी का मुंह मीठा कराते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया ।वहीं ईश्वर से प्रार्थना किया कि आप इसी तरह निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहें।
