ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
कानून की गिरफ्त से भाग रहे पासा के वांछित आरोपी आखिर कीम पुलिस की गिरफ्त मे आ गया।
जिला पुलिस प्रमुख राजेश गढीया और पुलिस उपाधीक्षक बी.के. वानर ने आगामी तालुका, जिला पंचायत और नगरपालिका चुनावों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।पिछले कई समयसे, विभिन्न पुलिस थानों में 20 से अधिक अपराधों में संलिप्त आरोपी को चुनाव के दौरान माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए एहतियात के तौर पर कीम पुलिसने इस संबंध में जिला कलेक्टर को पासा के हुकुम का प्रस्ताव भेजाथा, जिसमें दीपक फतेलाल शाह, निवासी बी.2 अनमोल रेजिडेंसी पटेल, निवासी नाना वराछा सूरत, मुल निवासी, चिताबा गांव, तालुका मंडल मंडल, थाना करेदा जिला भीलवाड़ा, राजस्थान, को गिरफ्तार करने के लिए कीम पुलिस को आदेश जारी किया गया था।
किम पुलिस स्टेशन के पीआई, पी.पी. सरवैया के मार्गदर्शन में, पुलिस कर्मियों गोविंदभाई, जयेशभाई, देवराजभाई, नीलेशभाई की एक टीम गश्त पर थी, तभी एक निजी सूचना प्राप्त हुई कि पासाकी सजा से भाग रहा आरोपी ओलपाड से हंसोट रोड की ओर एक निजी वाहन में जा रहा है।
विशिष्ट सूचना के अनुसार, कीम पुलिस टीम ने वडोली चेक पोस्ट पर निगरानी रखी और वाहन जांच के दौरान, सूचना के विवरण के आधार पर, सजा से भाग रहे आरोपी दीपक शाह से पूछताछ करते हुए, उसने जिला मजिस्ट्रेट ने किए हुकुम मे पुलिस हिरासत से बचाने भागता वांछित होने का इकरार करते उसे गिरफ्तार कर अहमदाबाद केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
