लखनऊ सौरभ पांडे रिपोर्टिंग
*पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ*
पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
दिनांक-11/04/2026जोन पश्चिमी/थाना कैसरबाग
* थाना कैसरबाग पुलिस द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*
करीब 15 किमी के दायरे में लगभग 150 CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया ।
कब्जे से 01 अदद लाकेट पीली धातु व 01 जोडे टाप्स पीली धातु बरामद।
*01.संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक 04.04.2026 को थाना कैसरबाग पर वादिनी श्रीमती पिंकी पत्नी नरेश कुमार निवासी 14/257 पुराना बरफ खाना उदयगंज थाना हुसैनगंज लखनऊ द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि राह चलते अज्ञात चोरों ने उसके बहला फुसला कर धोखाधड़ी कर कान के टप्स और मंगल सूत्र ले लिये है। तहरीरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 318(4) BNS पंजीकृत की गयी तथा सूचना के आधार पर थाना कैसरबाग की पुलिस टीम ने आस पास लगे करीब 15 किमी के दायरे में लगभग 150 सी0सी0टी0वी0 कैमरों की गहराई से अवलोकन किया तथा अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों का प्रयोग करते हुए मुखबिर मामूर कर दिये।
आज दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिलने पर थाना कैसरबाग की पुलिस टीम द्वार सआदत अली मकबरे के पास पहुचीं कि एक गुमटी के बगल में बैठे तीन व्यक्ति पुलिस को अपनी तरफ आता देखकर भागने लगे। मौके पर ही हिकमत अमली तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया
पकड़े गये व्यक्तियो से भागने का कारण पूछा गया तो यह लोग इधर उधर की बाते करने लगे। कडाई से पूछताछ करने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम शंकर राठौर पुत्र सेवाराम राठौर, दूसरे व्यक्ति ने सुनील राठौर पुत्र सेवाराम तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप राय पुत्र किशन लाल बताया।
भागने का कारण पूछे जाने पर बताया कि हम लोग एक महिला को विधान सभा मार्ग पर बहला फुसलाकर उसकी ज्वैलरी ले लिये थे। इसलिये पकडे जाने की डर से आप लोगो को देख कर भागे थे। जामा तलाशी से बरामद पीली धातु के जेवरात व रूपयों के बारे मे पूछा गया तो बताया कि यह जेवर हम लोग ने उपरोक्त महिला से षडयन्त्र कर ले लिये थे। यह वही फूल व कुन्डल है व रूपया हम लोगों के है। अभूषण को हम लोग राह चलते बेचने का प्रयास किया परन्तु बिक नही सका। हजरतगंज की तरफ काफी भीड रहती है वही राह चलते बेचने हेतु हम लोग जा ही रहे थे कि पकड़ गये।
तीनो ने बताया कि हम लोग नशे के आदी है। जेवर पहनी हुयी सीधी-सादी महिलाओ को विश्वास मे लेकर निशाना बनाकर षडयन्त्र कर लालच मे लेकर इस तरह की घटना करते रहते है। अभियुक्तो को जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस लिया गया। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/61(2) BNS की वृद्धि की गयी तथा अभियुक्त गण उपरोक्त को वास्ते रिमाण्ड माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*02-गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*(1) शंकर राठौर पुत्र सेवाराम राठौर नि0 रहना की पुलिया इन्द्रानगर नयी आबादी फौजी वाली गली फिरोजाबाद थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद हाल पता आर्यन जाटव का घर फरीदीपुर थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र करीब 33 वर्ष
(2) सुनील राठौर पुत्र सेवाराम राठौर नि0 रहना की पुलिया इन्द्रानगर नयी आबादी फौजी वाली गली फिरोजाबाद थाना उत्तर हाल पता आर्यन जाटव का घर फरीदीपुर थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष
(3) प्रदीप राय पुत्र किशन लाल नि0 दीपक यादव का घर गुमानी पुरवा मूसानगर अस्ती रोड बरगदी मगध थाना बीकेटी लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष
*03-अनावरित अभियोग का विवरण-*
01-मु0अ0सं0 61/2026 धारा 318(4)/317(2)/61(2) BNS थाना कैसरबाग लखनऊ।
*04-बरामदगी:-*
कुल 490 /- रुपये नगद
01 अदद लाकेट पीली धातु वजन 2.3 ग्राम
01 जोडे टाप्स पीली धातु वजन एक एक ग्राम
*05-अभियुक्त शंकर राठौर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-121/2025 धारा 317(4), 317(5), 318(4) BNS थाना कुँवर गांव बदायूँ
2. मु0अ0सं0-360/22 धारा 8/21 NDPS एक्ट थाना चिलुआताल गोरखपुर
3. मु0अ0सं0-326/25 धारा 317(2), 318(4) BNS थाना सिविल लाइंस, बदायूं
शेष अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*06.गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
(1) सआदत अली मकबरे के पास से, थाना कैसरबाग, लखनऊ; दिनांक 11/04/2026, समय प्रातः 01.33 बजे
*07. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1. उ०नि० गौरव बाजपेयी
2. उ०नि० प्रशान्त कुमार
3. उ०नि० पवन मौर्या
4. उ०नि० रणजीत सिंह
5. का० अक्षय चौधरी
6. का० कुलदीप राठौर

