Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा नगर

 Etawah News: भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा नगर

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर /इटावा। मंगलवार को अंतिम तीर्थंकर एवं वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

 शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी।जिले के मशहूर बैंड की मधुर धुनों के बीच निकली इस यात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान महावीर को लेकर तन्मय जैन विराजमान रहे, जबकि सारथी के रूप में महेश चंद पंकज जैन ने भूमिका निभाई। कुबेर इंद्र नीरज जैन (फड्डू) एवं चार इंद्रों के रूप में राजकमल चिराग, नरेंद्र कुमार अनिल जै, हिमांशु जैन व राजेश जैन शामिल रहे।

आलीशान बग्गी में मुकतेश जैन, मनोज जैन एवं मानस जैन सवार रहे, जबकि रथ पर जिनवाणी लेकर दिनेश चंद गौरव जैन उपस्थित रहे। भगवान की प्रथम आरती प्रांशु जैन पारस द्वारा की गई तथा शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह द्वारा किया गया।

यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सर्व समाज के लोगों ने भगवान की आरती कर पुष्प वर्षा की। महिलाएं एवं युवतियां भक्ति गीतों पर नृत्य करती नजर आईं। भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं एवं सेवा भावी संगठनों द्वारा जगह-जगह पानी व शरबत का वितरण किया गया।मुख्य बाजार में श्याम गारमेंट्स पर सुरेंद्र कुमार विवेक जैन द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में घोड़ा बग्गी, ढोल-नगाड़े एवं बैंड-बाजे ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा लुधुपुरा होते हुए पुनः पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भगवान का दिव्य अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन के साथ भगवान महावीर के गुणों का गुणगान किया गया।


कार्यक्रम के अंत में समस्त जैन समाज एवं बाहर से आए साधर्मियों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म लगभग 2625 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह एवं “जियो और जीने दो” के सिद्धांत आज भी मानव समाज को शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।यात्रा मे धरवार, सैमरा जैन समाज के लोग भी शामिल हुए 


राजेश जैन,तन्मय जैन,नलिन जैन अनुपम जैन के संरक्षण मे कार्य कर रही महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति टीम मे इस बार एकांश जैन,मोहित जैन,आशीष जैन, विवेक जैन,अतुल जैन अंकित जैन,रोहित जैन,सचिन जैन,सौरभ जैन,वैभव जैन,विनीत जैन सोनू चेतन जैन पत्रकार,पंकज जैन सोनू,दीपक जैन मोनू,सम्यक जैन, प्रखर जैन, नीरज जैन फड्डू, प्रयांश जैन उपेंद्र जैन,नितिन जैन सिंटू आदि लोगो ने जयंती  कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe