Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: सांसद ने जिलेवासियों को दी होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

 मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट


लकड़ी के स्थान पर करें कंडे या गौकाष्ठ का उपयोग : बंटी विवेक साहू


सांसद ने जिलेवासियों को दी होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

छिंदवाड़ा। आमजनों को पर्यावरण सरंक्षण के साथ ही सामाजिक संदेश देते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे होलिका दहन के लिए लकड़ियों के स्थान पर कंडों या गौकाष्ठ का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस वर्ष पर्यावरण सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए होली का पावन पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत गौशालाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के सहयोग से पर्याप्त मात्रा में कंडे और गौकाष्ठ बाजार में उपलब्ध कराए गए है।

          सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह होली पर्व आपके सभी दुखों को दूर करे और आपके जीवन को खुशियां और आशाओं के रंगों से भर दे। रंगों के त्यौहार होली पर आपको प्रेम का लाल रंग, समृध्दि का हरा रंग, शांति का नीला रंग और आनंद का पीला रंग मिले। उन्होंने कहा कि होली भारत का एक ऐसा त्यौहार है जहां विभिन्न समुदायों और सामाजिक पृष्ठभूमि के लोग रंगों से खेलकर बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशियां मनाते है।

         सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों से सामाजिक सौहाद्र के साथ इस होली पर्व को मनाने की अपील की है और कहा है कि जिलेवासी आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए सामाजिक एकता के साथ इस होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि होली में पर्यावरण सरंक्षण एवं जल सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेली जाए तथा पशु-पक्षियों पर रंग na dalen

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe