आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी दिनांक 18 मार्च 2026
*मेडीकल नर्स ट्रेड प्रशिक्षण हेतु आवेदन करें*
*युवाओं में कोैशल को विकसित कर स्वरोजगार के नये उद्यम स्थापित करना*
झांसी: उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने सूचित किया है कि जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को मेडीकल नर्स ट्रेड में चार माह का प्रशिक्षण यूपिको, लखनऊ द्वारा प्रदान किया जाना है। योजना का उद्देश्य युवाओं में छिपे कोैशल को विकसित कर स्वरोजगार के नये उद्यम स्थापित करना है।प्रशिक्षण हेतु आवेदन की आयु 18 से 45 वर्ष तथा न्यूनतम योग्यता कक्षा 8 पास होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक व्यक्ति वेवसाईट www.diupmsme.upsdc.gov.in के माध्यम से आॅन लाईन आवेदन कर सकते है, जिसमें एक फोटो, जाति प्रमाण पत्र, बैक खाता, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति, शैक्षिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र अपलोड कराना अनिवार्य है।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।चावला झांसी।
.jpg)
.jpg)