लोकेशन आलोट
संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
महावीर के जयकारो के साथ निकला चल समारोह
नगर में जैन समाज व्दारा मंगलवार को महावीर जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह 9:00 बजे वासु पूज्य मंदिर से दर्पण मुनिजी ठाणा 3, साध्वी हेमप्रज्ञा श्रीजी ठाणा 2 की निश्रा में सकल संघ की उपस्थिति में एक भव्य चल समारोह महावीर के जयकारों के साथ निकाला जो नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ जैन भवन पहुंचा वहां पर दर्पण मुनिजी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संयम के मार्ग पर चलना है, भगवान महावीर ने हमें जो मार्ग बताया है वही हमारे जीवन को मोक्ष मार्ग की ओर ले जाता है । भगवान महावीर ने हमेशा संयम का पालन किया है और अपने कर्मों को खपाया है ।कार्यक्रम का आयोजन महावीर जन्म उत्सव समिति द्वारा किया गया । धूमधाम से वीर कल्याणक पूजा भी महिला मंडल के सदस्य द्वारा पढ़ाई गई, पूजा के लाभार्थी प्रकाश चंद, प्रदीप कुमार पारीख परिवार थे। इस अवसर पर सकल संघ आलोट उपस्थित था।

