लोकेशन आलोट संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
सर्व मानवता कल्याण समाजसेवी संस्था और हेल्प लाइन समाज सेवा टीम व्दारा रमजान माह के चलते अलग-अलग मस्जिदों में रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन किये गये, जिसमें बडी संख्या रोजेदार नमाजी भाईयों ने शामिल होकर इसका लाभ लिया।
पवित्र रमजान महिने में उक्त संस्थाओं की ओर से नगर के बोहरा बाखल स्थित रंगरेजान मदीना मस्जिद और फकीर मोहल्ला स्थित नूरानी मस्जिद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर बडी संख्या रोजेदार नमाजी भाईयों ने उपस्थित होकर पार्टी का लाभ लिया।
.jpg)