Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी में किसान को मिला 6 आर,आलू 901 रु/क्विंटल बिका, आढ़ती ने 48 किलो पर दिया कच्चा पर्चा

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

9452755077


सातनपुर मंडी में किसान को मिला 6 आर,आलू 901 रु/क्विंटल बिका, आढ़ती ने 48 किलो पर दिया कच्चा पर्चा

फर्रुखाबाद की सातनपुर आलू मंडी में एक किसान को चार घंटे की जद्दोजहद के बाद 6 आर (6�अतिरिक्त वजन) मिला। यह विवाद आलू की बिक्री के बाद वजन को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद समाधान हुआ।


23 मार्च को ग्राम गुतासी के किसान अरविंद गंगवार, जो भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला संगठन मंत्री भी हैं, अपने आलू लेकर सातनपुर मंडी में राजू गुप्ता की आढ़त पर पहुंचे। उनके आलू 901 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिके। हिसाब के बाद आढ़ती ने 48 किलो प्रति क्विंटल के हिसाब से कच्चा पर्चा दिया।


किसान अरविंद गंगवार ने 49 किलो प्रति क्विंटल के हिसाब से और 6 आर (अतिरिक्त वजन) की मांग की। आढ़ती ने 6 आर देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

किसान ने इसकी सूचना भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार को दी। जिलाध्यक्ष ने तत्काल जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को मामले से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मंडी सचिव को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया।


इसके बाद जिलाध्यक्ष अजय कटियार अपने पदाधिकारियों के साथ मंडी सचिव कार्यालय पहुंचे। चार घंटे की लंबी बातचीत और जद्दोजहद के बाद किसान को अंततः 6 आर दिया गया। मंडी सचिव की ओर से किसान को दो किसान उपहार कूपन भी दिए गए, जिनमें ट्रैक्टर और स्प्रे मशीन जैसे बड़े उपहार शामिल हैं।


इस अवसर पर जिला महासचिव अभय यादव, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, विजय शाक्य, जिला सचिव पुजारी कटियार, रजत गंगवार, बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य, रामू यादव, अमित कठेरिया, राघवेंद्र सिंह और अजीत सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe