मिशन शक्ति अभियान पेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगा कर महिलाओ को जागरूक किया गया।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई, दिनांक 31 मार्च 20 26 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम एंटीरोमियो टीम द्वारा ग्राम तेजीपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई में महिलाओ व बालिकाओं को एकत्रित कर चौपाल का आयोजन किया गया। व महिलाओ को पंम्प्लेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों, की जानकारी दी गई । जैसे 112,1090,1930,181,108,102, व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया ।छोटी बालिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे मे बताया गया ।महिलाओ व बालिकाओं को साइबर आपराध के बारे मे जानकारी देकर बचाव के उपाय भी बताये गये। व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे मे भी जानकारी दी गयी । ग्राम प्रधान प्रतिनिध जय सिंह तथा आशा बहु भी मौजूद रही।
उपनिरीक्षक महमूद आलम, उपनिरीक्षक आकाश शर्मा, महिला कांस्टेबल मंजेश राजा, महिला कांस्टेबल ज्योति शुक्ला द्वारा मौजूद महिलाओं को जागरूक किया गया।


