Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अरवल्ली गुजरात: मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल तथा उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर में सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 182 नई बसों का लोकार्पण किया

 ब्यूरो रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात 9638076908


*गुजरात एसटी की जनसेवा प्रतिबद्धता का एक और नया माइलस्टोन*


*मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल तथा उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर में सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 182 नई बसों का लोकार्पण किया*


*मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों एवं पदाधिकारियों की प्रेरक उपस्थिति*

*गुजरात एसटी निगम प्रतिदिन 8 हजार से अधिक बसों के काफिले के साथ 33 लाख किलोमीटर के संचालन से लगभग 27 लाख से अधिक यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं समयबद्ध परिवहन सेवा प्रदान करता है*


*गांधीनगर, 18 मार्च :* मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व तथा उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी के दिशादर्शन में गुजरात राज्य परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने 182 नई बसों के लोकार्पण से जनसेवा प्रतिबद्धता में एक नया माइलस्टोन जोड़ा है।


इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी तथा परिवहन राज्य मंत्री श्री प्रवीण माली के करकमलों से राज्य के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक यानी कुल 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों की सेवा के लिए प्रस्थान कराने का गौरवशाली समारोह बुधवार को गांधीनगर में आयोजित किया गया। समारोह में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक तथा पदाधिकारी भी सहभागी हुए।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल तथा उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने इन नई बसों के चालकों को सांकेतिक रूप से चाबी अर्पित की।


आम आदमी के लिए आवागमन का सरल माध्यम गुजरात एसटी निगम दैनिक 8 हजार से अधिक बसों के काफिले के साथ 33 लाख किलोमीटर का संचालन कर 27 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाने के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं समयबद्ध बस सेवाएँ प्रदान करता है।


निगम विभिन्न तीज-त्योहारों तथा धार्मिक मेलों में अतिरिक्त बसों का संचालन कर राज्य की जनता को अपने परिवार के साथ तीज-त्योहार मनाने के लिए परिवहन सेवा-सुविधाएँ देता है।

राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष नई एसटी बसें खरीदने के लिए एसटी निगम को वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके अंतर्गत 2024-25 में 963 सुपर एक्सप्रेस, 550 गुर्जर नगरी, 100 स्लीपर बसें, 350 मीडी बसें सहित 1963 वाहन जनता की सेवा में समर्पित किए गए हैं।


पीपीपी आधार पर अत्याधुनिक 200 नई वॉल्वो तथा एसी बसों को भी संचालन में लाने का आयोजन किया गया है। समग्रतया 1963 नॉन-एसी तथा 200 एसी बसों को विभिन्न चरणों में जनता की सेवा में जोड़ा गया है। इनमें अब कुल 62 करोड़ रुपए के खर्च से इन 182 बसों को संचालन में लाने के लिए लोकार्पित किया गया है।


मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों ने इस अवसर पर लोगों का अभिवादन कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। समारोह में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव श्री हारित शुक्ला, परिवहन आयुक्त तथा जीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. राजेन्द्र कुमार और निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe