Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जसवन्तनगर में पति-पत्नी विवाद पंचायत में बवाल, जीजा-साले समेत आधा दर्जन घायल

 Etawah News: जसवन्तनगर में पति-पत्नी विवाद पंचायत में बवाल, जीजा-साले समेत आधा दर्जन घायल


रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News 

जसवंतनगर/इटावा: क्षेत्र के न.अर्जुन में पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से बुलाई गई पंचायत उस समय बवाल में बदल गई, जब दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इस झगड़े में जीजा-साले समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

                       प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नगला अर्जुन निवासी 30 वर्षीय ऋषि कुमार पुत्र भगवान दास का विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व 28 वर्षीय नेहा पुत्री कृपाशंकर, निवासी गांव नगला हरजू थाना सिविल लाइन, के साथ हुआ था। नेहा का आरोप है कि कुछ माह पहले पति ने उसे दोनों बच्चों सहित मायके छोड़ दिया था, तब से वह वहीं रह रही है। दोपहर करीब एक बजे नेहा अपने भाई सुधीर तथा अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंची, जहां पंचायत के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति पक्ष व गांव के कुछ लोगों ने मिलकर नेहा, उसके भाई सुधीर सहित शैलेंद्र, विजय, उदय प्रकाश और बॉबी के साथ मारपीट की।

                    वहीं दूसरे पक्ष से ऋषि की मां पुष्पा देवी का कहना है कि बहू ने उनके बेटे को कमरे में बंद कर मायके पक्ष के लोगों से मारपीट कराई, जिससे ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका यह भी कहना है कि बहू ससुराल में रहना नहीं चाहती और यहां रखा सामान जबरन ले जाने आई थी। दोनों बच्चों—5 वर्षीय शिव और 3 वर्षीय नित्या—भी फिलहाल मायके में हैं।

                   घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मनीष कुमार व शुभम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe