Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जसवन्तनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिलावटी तेल व रंगीन चिप्स जब्त

 

Etawah News: जसवन्तनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिलावटी तेल व रंगीन चिप्स जब्त

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर: आगामी होली के पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चला विशेष अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कस्बा के सब्जी मंडी क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से कस्बा में मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया और कई संदिग्ध दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।


छापेमारी के दौरान टीम ने सब्जी मंडी में स्थित लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान पर छापे मारी कर जांच की, जहां से बड़ी मात्रा में रंगीन चिप्स बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत पाए जाने पर उक्त चिप्स को मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया गया। वहीं विनोद कुमार जैन की दुकान से मिलावटी होने की आशंका पर खाद्य तेल का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। इसके साथ ही लगभग 2000 लीटर संदिग्ध तेल को सीज करने की कार्रवाई भी की गई।

खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावट खोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने वाले कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार, राकेश कुमार एवं गायत्री ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

विभाग ने स्पष्ट किया कि होली से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।


फोटो: दुकानों पर छापे मेरी करती खाद्य विभाग की टीम

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe