Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: नगर पालिका बिलग्राम में टकराव 16 सभासदों ने किया कार्य बहिष्कार



 नगर पालिका बिलग्राम में टकराव 16 सभासदों ने किया कार्य बहिष्कार,।


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

बिलग्राम हरदोई नगर पालिका की बोर्ड बैठक अब महज औपचारिकता नहीं, बल्कि कानूनी और राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बन चुकी है। 9 सभासदों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 16 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर साफ संदेश दिया कि 31 बिंदुओं की शिकायत पर ठोस कार्रवाई के बिना कामकाज स्वीकार नहीं होगा। 

सभासदों का आरोप है कि शिकायत पत्र जिलाधिकारी हरदोई को सौंपा गया था, जिसकी जांच उप जिलाधिकारी बिलग्राम एन. राम को दी गई, लेकिन अब तक परिणाम शून्य है। ऐसे में अब सवाल सीधे कानून और जवाबदेही पर खड़े हो रहे हैं। क्या 31 बिंदुओं की शिकायत पर समयबद्ध जांच न करना प्रशासनिक लापरवाही की श्रेणी में नहीं आता.?? क्या जांच लंबित रहते हुए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित करना विधिक रूप से चुनौती योग्य नहीं है.?? क्या सभासदों को शिकायत की प्रगति रिपोर्ट जिला अधिकारी महोदय को न देना पारदर्शिता का उल्लंघन नहीं है.?? यदि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं, तो क्या लेखा परीक्षण (ऑडिट) अनिवार्य नहीं होना चाहिए.?? क्या बहुमत के विरोध के बावजूद निर्णय लेना लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर पालिका अधिनियम की भावना के खिलाफ नहीं है.??



बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी नीलाव शाल्या की मौजूदगी के बावजूद हालात नियंत्रण में नहीं दिखे। 16 सभासदों ने साफ कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन करेंगे। अब सवाल यह है क्या बिलग्राम नगर पालिका जनता के प्रति जवाबदेह है या सिर्फ सत्ता संतुलन का मंच बनकर रह गई है.?? प्रशासन की चुप्पी जितनी लंबी होगी, कानूनी संकट उतना गहराएगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe