फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद के ऑफिसर्स क्लब में आज जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की गरिमामय उपस्थिति में ‘मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के समन्वय से किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ आमजन को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंदों को त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।


