आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी दिनांक 22 फरवरी 2026
*जनपद वासियों को मिलेगी झांसी से लखनऊ जाने हेतु अत्याधुनिक वातानुकूलित बस की सुविधा*
*23 फरवरी को झांसी डिपो की 02 अत्याधुनिक वातानुकूलित बसों (झांसी-लखनऊ) को बस स्टेशन झांसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे मा0 सदर विधायक*
झांसी: क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि माननीय सदर विधायक श्री रवि शर्मा जी दिनांक 23 फरवरी 2026 को अपराह्न 02 बजे झांसी डिपो की 02 अत्याधुनिक वातानुकूलित बसों (झांसी-लखनऊ) को बस स्टेशन झांसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, आम जनमानस को झांसी से लखनऊ की यात्रा करने हेतु अत्याधुनिक वातानुकूलित (ए0सी0) बस की सुविधा मिलेगी।आनन्द बॉबी चावला झांसी।
