Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: किसान यूनियन: किसानों की जमीन जबरन नहीं ले सकता प्रशासन,फर्रुखाबाद में लिंक एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण पर बैठक, आंदोलन की चेतावनी

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

9452755077


किसान यूनियन: किसानों की जमीन जबरन नहीं ले सकता प्रशासन,फर्रुखाबाद में लिंक एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण पर बैठक, आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा
फर्रुखाबाद में 15 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जसमईं चौराहा स्थित रामबिलास गेस्ट हाउस में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर अपनी बात रखी।


राजपाल शर्मा ने कहा कि किसानों की जमीन उनकी संपत्ति है और प्रशासन इसे जबरन अधिग्रहित नहीं कर सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों का अपनी जमीन से भावनात्मक रिश्ता है। उन्होंने प्रशासन से सर्किल रेट बढ़ाने और जबरन अधिग्रहण न करने की मांग की।


इसके अतिरिक्त, शर्मा ने कायमगंज में धीमर नगला से ढाई घाट तक बांध निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन बरसात से पहले बांध का निर्माण नहीं करता है, तो राष्ट्रीय प्रवक्ता के आदेशानुसार सभी बाढ़ प्रभावित किसान अपने परिवारों और जानवरों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे।


जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता के बाद शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया गया था, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा बैठक में शामिल हुए। कटियार ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सभी पहलुओं पर लड़ाई लड़ी जाएगी और एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


बैठक में प्रदेश सचिव अरविंद शाक्य और ओमप्रकाश सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छविनाथ शाक्य ने की और संचालन गोपी शाक्य ने किया।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गंगवार, कृष्ण गोपाल मिश्रा, जिला महासचिव अभय यादव, विजय सिंह शाक्य, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, जिला सचिव पुजारी कटियार, बिजनेश यादव, जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार, गुड्डू यादव, कायमगंज तहसील अध्यक्ष कश्मीर गंगवार, अमृतपुर तहसील अध्यक्ष अनीस सिंह, सदर तहसील महासचिव रजत गंगवार, कायमगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष बड़े यादव, अंकेश गंगवार, अंकित चौधरी, संजय सिंह, अजीत सोमवंशी, हिमांशु राजपूत, रामतीर्थ राजपूत और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe