फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
रिपोर्ट सौरव दीक्षित फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद जनपद के जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सर्जन डॉ रोहित तिवारी द्वारा एक एंजियोंलिपोमा की गाठ से पीड़ित व्यक्ति का ऑपरेशन किया गया
एंजियोलिपोमा पीड़ित मरीज द्वारा बताया गया कि रोहित तिवारी द्वारा मेरी गांठ को सफलता पूर्वक निकाला गयापीड़ित प्रदीप अवस्थी पुत्र सर्वेश अवस्थी निवासी अमृतपुर जिनका आज सफलता पूर्वक लिपोमा की गांठ का ऑपरेशन किया गया
प्रदीप द्वारा बताया गया कि डॉ रोहित तिवारी जैसा सर्जन इस लोहिया अस्पताल को ना कभी मिला होगा ना मिलेगा
प्रदीप अवस्थी द्वारा बताया गया कि मेरा आज ही ऑपरेशन हुआ और मैं अपने घर वापस जा रहा हूं अब मैं एकदम स्वस्थ हूं किसी प्रकार की मुझे कोई दिक्कत नहीं है
प्रदीप अवस्थी द्वारा बताया गया कि मैं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की जन्मभूमि अमृतपुर से भाजपा युवा मोर्चा मंडल मंत्री हूं मुझे उनकी आज पुण्यतिथि पर जो जीवन दान मिला है मैं बहुत उनका ऋणी रहूंगा
आज स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी जी की पुण्यतिथि स्मृति दिवस पर पर उनके पुत्र श्री मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा हवन कुंड में आहुति देकर आज 10 फरवरी को श्रद्धांजलि दी जाती है मुझे भी श्रद्धांजलि में स्वस्थ होकर शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
मैं काफी दिनों से बहुत परेशान था मैंने कई जगह दिखाया इस गांठ के लिए कई जगह जाना पड़ा
मुझे नहीं मालूम था कि मेरे जिले के अस्पताल में एक ऐसा भी सर्जन है जो अद्भुत और अपनी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं
मेरा सफल इलाज होने के बाद मैं लोहिया अस्पताल के सीएमएस द्वारा मुझे रामचरितमानस पुस्तक भेंट की गई और ऑपरेशन सफल होने की शुभकामनाएं प्रेषित की गई
मामला कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल का है
