Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अरवल्ली गुजरात: राजकोट का शहरी विकास ‘ईज ऑफ लिविंग’ के विजन को चरितार्थ कर रहा है

 ब्यूरो रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात 9638076908


*राजकोट का शहरी विकास ‘ईज ऑफ लिविंग’ के विजन को चरितार्थ कर रहा है*


*आगामी समय में राजकोट के लोगों को मिलेगी अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कन्वेंशन सेंटर, आवास, फिल्टर प्लांट और लायन सफारी की सौगात* 


*गांधीनगर, :* ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के मंत्र को चरितार्थ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य में शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। राज्य के महत्वपूर्ण शहर राजकोट में भी आगामी समय में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजकोट महानगर पालिका की ओर से शहर में आवास, पुल और सड़कों सहित विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसके चलते आगामी दिनों में राजकोटवासियों को नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फिल्टर प्लांट और लायन सफारी पार्क जैसी सुविधाओं की सौगात मिलेगी।

*राजकोट को मिलेगी अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और किफायती आवास की सुविधाएं*

गुजरात सरकार के शहरी विकास वर्ष 2025 के अंतर्गत राजकोट महानगर पालिका की ओर से वार्ड नं. 17 में अंतरराष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है। ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों को ध्यान में रखते हुए इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर की डिजाइन और सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तैयार होने के बाद राजकोट सहित सौराष्ट्र के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध होगा।


नागरिकों को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने के लिए राजकोट महानगर पालिका की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 119 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से रेल नगर क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) – 2 श्रेणी के 1010 आवासों का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। आवास योजना में रूफटॉप सोलर सिस्टम, पानी की लाइन, ड्रेनेज सिस्टम, गैस पाइप लाइन, ऑटो डोर लिफ्ट, वर्षा जल संचयन, ऑटो डीजी जनरेटर सेट्स, फायर टैंक और फुलप्रूफ फायर सिस्टम तथा बच्चों के खेलने के मैदान जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इस आवास योजना को इंटीग्रेटेड इन्क्लूसिव यानी एकीकृत और समावेशी तरीके से प्लान किया गया है, जिसमें आंगनबाड़ी और शॉपिंग सेंटर की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

*अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर और स्मार्ट सिटी में अत्याधुनिक वर्किंग विमेन हॉस्टल*

राजकोट शहर सौराष्ट्र का औद्योगिक हब भी है। ऑटो इंजीनियरिंग सहित अनेक क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजकोट में आगामी समय में आधुनिक कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ग्रांट आवंटित की गई है। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अत्याधुनिक वर्किंग विमेन हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 49 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। इस हॉस्टल का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है।


*फिल्टर प्लांट और पम्पिंग स्टेशन की सुविधाएं*

राजकोट के विस्तार के साथ-साथ शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए न्यारा में 50 एमएलडी (दस लाख लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाला फिल्टर प्लांट बनाने का आयोजन किया गया है। इसके लिए इस क्षेत्र में 342.72 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड सम्प (भूमिगत भंडारण सुविधा) तथा पम्प हाउस का कार्य जारी है। इसके अलावा, माधापर क्षेत्र में 31.75 करोड़ रुपए के खर्च से 24.19 एमएल (मिलियन लीटर) क्षमता का ग्राउंड सर्विस रिजर्वायर (भूमि पर जल भंडारण के लिए टंकी) और 3 एमएल क्षमता के एलिवेटेड सर्विस रिजर्वायर (ऊंचाई पर पानी की टंकी) की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और पम्पिंग स्टेशन का कार्य जारी है।



*लायन सफारी पार्क बनेगा आकर्षण का केंद्र*

शहर के पर्यटन विकास और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण को ध्यान में रखकर राजकोट महानगर पालिका लायन सफारी पार्क प्रोजेक्ट के काम को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। लायन सफारी पार्क प्रोजेक्ट के अंतर्गत अब तक कंपाउंड वॉल (परिसर की दीवार), जानवरों और आगंतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर 5 मीटर ऊंची चेन लिंक फेंसिंग दीवार (बाड़) का काम, जानवरों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से नाइट शेल्टर, पार्क के अंदरूनी क्षेत्र में आसान आवाजाही के लिए आंतरिक सड़कें बनाने का काम तथा पार्क क्षेत्र के बाहर इंस्पेक्शन रोड का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। आगामी दिनों में लायन सफारी पार्क शहर के लोगों के लिए आकर्षण का एक नया केंद्र बनेगा।


राज्य सरकार ने राजकोट शहर को और अधिक उन्नत बनाने के लिए अविरत प्रयास किए हैं। अटल सरोवर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और कई फ्लाईओवर सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं से राजकोट का कायापलट हुआ है और शहरीजनों की सुख-सुविधा में वृद्धि हुई है। ये सभी विकास कार्य शहरीजनों की खुशहाली बढ़ाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe