फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
इटावा बरेली हाईवे पर दो ट्रैक्टरों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में एक ट्रैक्टर सवार एक की हुई मौत एक युवक हुआ घायल जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया गया रेफर
फर्रुखाबाद थाना मोहम्मदाबाद के गांव हरकमपुर निवासी 28 वर्षीय धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरू पुत्र अवधेश सिंह अपने साथी 23 वर्षीय दीपक पुत्र रामवीर सिंह, सुखेंद्र पुत्र प्रेम सिंह के साथ ट्रैक्टर पर आलू लेकर फर्रुखाबाद एसआर कोल्ड स्टोरेज में ला रहे थे। तभी इटावा बरेली हाईवे पर NH 730C के गांव मुराहस कन्हैया के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर सवार ने देर रात ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिसमें एक ट्रैक्टर सवार धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरू और उनके साथी दीपक पुत्र रामवीर घायल हो गए सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एन हुड्डा ने धीरेंद्र को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी और घायल दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरू आठ भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां मुन्नी देवी पत्नी वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है। म्रतक धीरेंद्र के एक 4 वर्षीय पुत्री कशिश और 2 वर्षीय पुत्र वंश है।
वाइट - सर्वेन्द्र कुमार, म्रतक का भाई

