Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: नन्ही भावी रांका ने सीखाया दूसरों को जन्मदिन मनाने का नया तरीका

 लोकेशन आलोट संवाददाता 

डॉ सुनील चोपड़ा

नन्ही भावी रांका ने सीखाया दूसरों को जन्मदिन मनाने का नया तरीका

इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल आलोट में आज एक प्रेरणादायक और भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां KG-1 की नन्ही सी बालिका भावी रांका ने अपने जन्म दिवस को एक अनोखे और प्रशंसनीय तरीके से मनाया। भावी ने अपने पिताजी श्री राजेंद्र जी रांका और माता श्रीमती रेखा रांका की प्रेरणा से अपने जन्म दिवस पर खर्च होने वाली राशि को एक लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित होनहार किंतु आर्थिक रूप से कमजोर बालिका राधिका मैड़ा के लिए इंसुलिन के इंजेक्शन लाने में खर्च कर दिया।


भावी के इस प्रेरणादायक कार्य ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया और इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल के समस्त स्टाफ ने उनका आभार माना। इस अवसर पर बोलते हुए स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि भावी और रांका परिवार के इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्य से समाज में मितव्ययिता को लाने और मानव सेवा के प्रति हमें समर्पित करने की प्रेरणा मिलती है।


भावी के इस कार्य ने यह साबित कर दिया है कि उम्र कोई भी हो, अगर दिल में सेवा की भावना हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। हम भावी और रांका परिवार के इस प्रेरणादायक कार्य की सराहना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनके इस कार्य से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe