Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

गांधीनगर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ जीवन के लिए बैक टू बेसिक मंत्र अपनाकर प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में अपनाने का आह्वान किया है : मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल

 ब्यूरो रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात 9638076908


*मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के प्राकृतिक खेती से नए जुड़े किसानों को प्रोत्साहन के रूप में 6.97 करोड़ रुपए की सहायता डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में जमा कराई*


*कृषि मंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी तथा कृषि राज्य मंत्री श्री रमेशभाई कटारा की उपस्थिति*


*नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग द्वारा खरीफ एवं रबी मौसम के लिए प्रति एकड़ दो हजार रुपए की सहायता दी जाती है*


*तीन ग्राम पंचायतों पर एक क्लस्टर अंतर्गत समग्र राज्य में 1015 क्लस्टर में प्राकृतिक खेती करने के इच्छुक किसानों को प्रशिक्षण-मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है*


*प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों ने भावी पीढ़ी को सुरक्षित करने का आत्मसंतोष प्राप्त हो; ऐसा कार्य किया है*


*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ जीवन के लिए बैक टू बेसिक मंत्र अपनाकर प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में अपनाने का आह्वान किया है : मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल*

*गांधीनगर, 26 फरवरी :* राज्य में प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़े तथा अधिकाधिक किसान यह खेती अपनाएँ; इसके लिए नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग द्वारा किसानों को प्रोत्साहक सहायता दी जाती है।


मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने इस संदर्भ में राज्य में प्राकृतिक खेती से नए जुड़े 33 जिलों के 35,829 किसानों को गुरुवार को नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत खरीफ मौसम हेतु एक एकड़ के लिए 2000 रुपए की सहायता का प्रत्यक्ष लाभांतरण (डीबीटी) से वितरण किया।


कृषि मंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी तथा कृषि राज्य मंत्री श्री रमेशभाई कटारा की उपस्थिति में गांधीनगर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कुल 6.97 करोड़ रुपए की प्रोत्साहक सहायता सिंगल क्लिक से किसानों के बैंक खातों में जमा कराई।


राज्य में प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से तीन ग्राम पंचायतों पर एक क्लस्टर; इस प्रकार बने कुल 1015 क्लस्टर में प्राकृतिक खेती करने के इच्छुक किसानों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहक सहायता प्रदान किए जाते हैं।


मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को स्वास्थ्यप्रद जीवन के लिए बैक टू बेसिक का मंत्र अपनाकर प्राकृतिक खेती को मिशन मोड पर अपनाने और ऐसी खेती से उत्पादित उत्पादों के व्यापक उपयोग का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रेरणा देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर भावी पीढ़ी को सुरक्षित करने का आत्मसंतोष प्राप्त हो; ऐसा कार्य इन धरतीपुत्रों ने किया है।


श्री पटेल ने यह भी कहा कि राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी ने राज्य के किसानों को गाय आधारित प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने का जन आंदोलन चलाया है। वे गाँव-गाँव जाकर इसके लिए मार्गदर्शन भी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती अब जब समय की मांग और हमारे स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य बन गई है, तब हम जितना जल्दी इस खेती की ओर मुड़ेंगे, उतना जल्दी फायदा मिलेगा।


कृषि मंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी ने कहा कि किसान देसी गाय आधारित तथा सरलता से उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर रसायनमुक्त खेती करने लगें; इसके लिए भारत सरकार ने समग्र देश में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग शुरू कराया है।


श्री वाघाणी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में हमने राज्य में इस मिशन के तहत तीन ग्राम पंचायतों पर एक के हिसाब से कुल 1015 क्लस्टर कार्यरत किए हैं और शेष ग्राम पंचायतों में भी नॉन-मिशन अंतर्गत हर तीन ग्राम पंचायत पर एक के हिसाब से कुल 3875 क्लस्टर का गठन किया जाएगा। इस प्रकार; कुल लगभग 4890 क्लस्टर के गठन से प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहन देने की योजना है।


उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं; किसानों को प्राकृतिक खेती की प्रत्यक्ष जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 7100 मॉडल फार्म का निर्माण हुआ है। इस वर्ष के बजट में भी प्राकृतिक खेती की विभिन्न गतिविधियों के लिए राज्य सरकार ने 392 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।


समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री आर. सी. मीणा, गुजरात एग्रो के प्रबंध निदेशक श्री विजय खराडी, कृषि निदेशक श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, गुजरात प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के श्री पटेल, अधिकारी तथा लाभार्थी ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe