आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
10 फरवरी 2026
*लापरवाही से ही बढ़ती है आगजनी की घटनाएं डॉ प्रगति शर्मा*
झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तर प्रदेश मुख्यालय, जिलाधिकारी झांसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के आदेशानुसार एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के निर्देशन तथा वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉक्टर कुमारी प्रगति शर्मा के संयोजन में सीपरी बाजार झांसी स्थित एक विद्यालय में अग्निशमन जागरूकता अभियान मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुख्य आतिथ्य व कालेज प्रबंधक सैमसंन जैकब की अध्यक्षता में किया गया जिसमें उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया कि विगत दिनों झांसी के सीपरी बाजार चित्रा चौराहे के पास एक चलती कार में आग लग गई जो की सिर्फ और सिर्फ लापरवाही के कारण लगी, ऐसी घटनाओं से सभी को सबक लेना चाहिए इसके साथ ही बच्चों को सिलेंडर की आग बुझाने के विभिन्न उपाय सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक तरीके से बताए गए तथा बच्चों ने भी स्वयं सिलेंडर की आग को सफलतापूर्वक बुझाया,उक्त अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा, कॉलेज प्रिंसिपल सुश्री बयूला जैकब, एन खान, दीपा सब्रवाल, सुनील कुमार, धीरज कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,कालेज स्टाफ तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ सुश्री प्रगति शर्मा एवं आभार कॉलेज प्रबंधन सैमसंन जैकब ने अपने व्यक्त किया
कैमरामैन शिवम् के साथ आनन्द बॉबी चावला झांसी।
