Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: रोजा मोमिनों पर फर्ज और तरावीह पढ़ना सुन्नत, हाजी बिलाल अहमद

 *रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 9452755077*


*रोजा मोमिनों पर फर्ज और तरावीह पढ़ना सुन्नत, हाजी बिलाल अहमद* 

फर्रुखाबाद : मस्ज़िद जान अली खां सेक्रेटरी हाजी बिलाल अहमद साहब ने बताया कि रमजान का पाक महीना रोजेदारों शिद्दत के साथ सुबह सेहरी खाकर दिनभर रोजा रख शाम इफ्तार करते हैं वही पांच वक्त की नमाज के अलावे खास नमाज तरावीह भी पढ़ रहे हैं। मस्ज़िद जान अली खां सेक्रेटरी हाजी बिलाल अहमद साहब ने कहा कि रमजान माह में रोजे मोमिनों पर फर्ज हैं और तरावीह पढ़ना सुन्नत है।

रमजान के महीने में की जाने वाली इबादतों से खुश होकर अल्लाह अपने बंदों पर बरकतों और रहमतों की बौछार करता है। तरावीह पूरे महीने पढ़ने से ही मुकम्मल सवाब मिलता है। रमजान वह मुकद्दस महीना है, जिसमें इंसान ग्यारह महीनों में किए गए गुनाहों को इबादत के जरिए माफ करा सकता है। रमजान के तीनों अशरों और तरावीह की खास अहमियत है। रमज़ान के महीने में ज्यादातर लोग अपने माल की जकात अदा करते हैं, जिससे गरीब, कमजोर और बीमार की मदद होती है। इसी तरह रमजान में सदका-ए-फित्र (रमजान के महीने में दिया जाने वाला दान) भी अदा करना जरूरी होता है। यह रोजेदार को बुरी बातों से पाक करता है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe