Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: शीतकालीन भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न अनुभागों, न्यायालय, राजस्व अभिलेखागार का किया निरीक्षण

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी 

दिनांक 27 फरवरी 2026



 ** भूलेख अनुभाग की सेवा पुस्तिका/जीपीएफ निरीक्षण में नहीं मिले अपडेट की नाराजगी व्यक्त 


 ** राजस्व न्यायालय में लम्बित धारा-34 के वादों का अभियान चलाकर निस्तारण करने के दिए निर्देश 


 ** जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने किया तहसील मोंठ का शीतकालीन वार्षिक निरीक्षण, 

कैंपस का रखरखाव और बेहतरीन साफ सफाई के दिए निर्देश 


 ** शीतकालीन भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न अनुभागों, न्यायालय, राजस्व अभिलेखागार का किया निरीक्षण


 ** अभिलेखागार में सुव्यवस्थित पत्रावलियों को देखा और रैंडमली किया राजस्व गांव के बस्ते का किया निरीक्षण 


 ** शीतकालीन निरीक्षण में जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी/ तहसीलदार की कोर्ट का किया निरीक्षण


 **अधिकारी व कर्मचारी राजस्व विभाग एवं राजस्व परिषद द्वारा जारी शासनादेशों का समय-समय पर अध्ययन अवश्य सुनिश्चित करें 

झांसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने आज तहसील मोंठ का शीतकालीन वार्षिक निरीक्षण करते हुये कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य कमियों को उजागर करना नही बल्कि कहीं कोई कमी है तो सुझाव देकर उसे ठीक करना है।

    उन्होने सम्पूर्ण तहसील का भ्रमण करते हुये विभिन्न अनुभागों/ पटलों, राजस्व न्यायालय एवं अभिलेखागार का विस्तृत निरीक्षण किया। पंजिकाओं को अद्यवधिक किए जाने, 05 वर्ष पुराने राजस्व वादों का निस्तारण में गति लाए जाने, आरसी वसूली एवं विभिन्न प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त आवेदन का समय निस्तारण किए जाने आदि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोर्ट का निरीक्षण करते हुये उन्होने कहा कि कोर्ट केस लगातार सुने जाये। राजस्व विभाग का मूल कार्य है कोर्ट केस की सुनवाई कर निस्तारण करना है,अतः वादों के निस्तारण में प्राथमिकता देते हुए वादों के निस्तारण में तेजी लाएं।

     जिलाधिकारी मृदुल चौधरी द्वारा तहसील मोंठ के भूलेख अभिलेखागार का निरीक्षण किया, निरीक्षण में अभिलेखागार की सफाई व्यवस्था अच्छी पाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए लाइट व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए, निरीक्षण में उन्होंने सभी राजस्व ग्रामों के बस्तों को गांव वार सुसज्जित ढंग से रखा पाया। कुछ गांवों के बस्ते दो-दो हैं, जिसके संबंध में तहसीलदार द्वारा बताया गया कि एक गांव के अभिलेख अधिक होने के कारण दो बस्ते है। बन्दोबस्त नक्शा के संबंध में पूछे जाने बताया गया कि बन्दोबस्त नक्शा जिला मुख्यालय में उपलब्ध रहता है।

     जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार में अनुरक्षित भूलेखों को देखा जो कि व्यवस्थित पाए गए, उन्होंने मौके पर लंबित आर्डिट आपत्तियों को शीघ्र निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। मौके पर अम्ल दरामद की समीक्षा की गई तथा परवाना अमल धरामत निर्धारित समय में किए जाने के निर्देश दिए।

     जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने तहसील मोंठ में शीतकालीन निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार व नायब तहसीलदार की कोर्ट का निरीक्षण किया और राजस्व वादों की जानकारी प्राप्त की, उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लम्बित धारा-34 के वादों के निस्तारण को प्राथमिकता और अभियान चलाते हुए निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण में पूर्व से प्लानिंग करते हुए वादों को सुना जाए तो निस्तारण को गति प्रदान होगी। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक लम्बित वादों को निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए ताकि लंबित वादों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके।

     भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील मोंठ में 10 बड़े बकायादारों की अंकित सूची को देखा गया है। सूची में टॉप 10 बकायादारों की जानकारी ली और चस्पा सूची से बकायादारों पर प्रभावी प्रभाव पड़ता है के बारे में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने नियमानुसार बकायेदारों से वसूली करने के निर्देश दिये।               

     शीतकालीन निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने निरीक्षण के दौरान वसूली की समीक्षा करते हुये आरसी के द्वारा वसूली की जानकारी ली। मुख्य देयो के साथ राजस्व/कर-करेत्तर की वसूली की प्रगति को देखा और कहा कि शासन की लक्ष्य के अनुरूप समस्त वसूली शत-शत किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वामित्व एवं वरासत योजना की जानकारी ली और अच्छा काम होने पर प्रशंसा व्यक्त की। शीतकालीन वार्षिक निरीक्षण में उन्होने मानव सम्पदा पोर्टल की समीक्षा करते हुये कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जानकारी त्रुटिरहित अपलोड करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान घरौनी प्रमाण पत्र वितरित की भी जानकारी ली।

      इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी मोंठ अवनीश कुमार तिवारी, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह,नायब तहसीलदार मानवेंद्र व अन्य अधिकारी कर्मचारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे।                              


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe