Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: फर्जी फॉर्म-7 से मतदाता नाम काटने का आरोप सामने आया,सपा ने 210 संदिग्ध आवेदन पकड़े, तत्काल जांच की मांग

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

    9452755077


फर्जी फॉर्म-7 से मतदाता नाम काटने का आरोप सामने आया,सपा ने 210 संदिग्ध आवेदन पकड़े, तत्काल जांच की मांग

फर्रुखाबाद में निर्वाचन आयोग की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान फर्जी फॉर्म-7 भरकर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने का आरोप सामने आया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस मामले में 210 संदिग्ध आवेदन पकड़े हैं और तत्काल जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने यह आरोप लगाया है।


सपा के अनुसार, यह मामला 194 सदर विधानसभा क्षेत्र के तीन बूथों पर सामने आया है। नवाब दिवाकर जंग बूथ संख्या 276 पर 66, बूथ 277 पर 130 और बजरिया बड़ा खेल बूथ 278 पर 14 फॉर्म-7 संदिग्ध पाए गए। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने बताया कि सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।


स्थानीय मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उनके नाम काटने के लिए फॉर्म-7 में किसी अन्य व्यक्ति को आवेदनकर्ता दर्शाया गया था। बीएलओ पर दबाव बनाकर इन फॉर्मों को जमा कराने का प्रयास किया गया।

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी तथ्यों सहित उच्चाधिकारियों को शिकायत दे रही है, लेकिन अभी तक रोकथाम के ठोस प्रयास नहीं दिखे हैं।


जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि मतदाताओं को बिना सूचना दिए हस्ताक्षर कराने और फॉर्म जमा करने का दबाव बनाने की जानकारी मिली है, जबकि संबंधित मतदाता जीवित और वैध हैं। जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने इस घटना को लोकतंत्र के लिए गंभीर बताया।


सपा ने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत देने और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने की बात कही है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना जिला कार्यालय को देने की अपील की है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe