Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: 5 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका डोंगर परासिया का अकाउंटेंट रंगे हाथों पकड़ा गया

 मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट। 

 5 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका डोंगर परासिया का अकाउंटेंट रंगे हाथों पकड़ा गया

ग्रेच्युटी व पेंशन जारी करने के एवज में मांगे थे 25 हजार रुपये

छिन्दवाड़ा।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका डोंगर परासिया के अकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी पर सेवानिवृत्त कर्मचारी की ग्रेच्युटी और पेंशन जारी कराने के बदले 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, फरियादी प्रार्थी लाल निवासी कुम्हारी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 16, डोंगर परासिया, सफाई कर्मचारी पद से अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें विभाग से मिलने वाली ग्रेच्युटी और पेंशन का भुगतान नहीं हुआ। इस संबंध में जब वे नगर पालिका डोंगर परासिया के अकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा से मिले, तो आरोपी ने भुगतान जारी कराने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत में यह भी सामने आया कि अकाउंटेंट पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था। 13 फरवरी को प्रार्थी द्वारा ईओडब्ल्यू जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ईओडब्ल्यू ने जाल बिछाया और मंगलवार सुबह नगर पालिका डोंगर परासिया कार्यालय में आरोपी को 5 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान प्रार्थी की ग्रेच्युटी और पेंशन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe