Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झाँसी: 22 फरवरी को दीनदयाल सभागार में होगा मेगा विधिक सेवा शिविर का भव्य आयोजन

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी दिनांक 11 फरवरी 2026


*वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को ऐतिहासिक बनायें: अपर जिला जज*


*22 फरवरी को दीनदयाल सभागार में होगा मेगा विधिक सेवा शिविर का भव्य आयोजन*


*विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाॅल लगाकर दी जायेगी जानकारी*


*न्याय और प्रशासन का उद्देश्य जनसेवा, समन्वय से पात्रों तक पहुँचाएं सरकारी योजनाएँ*

झाँसी: माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी श्रीमती कमलेश कच्छल के कुशल मार्गदर्शन में आगामी 22 फरवरी 2026 को ‘‘वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’’ के सफल आयोजन एवं रूपरेखा तैयार करने हेतु आज विकास भवन सभागार में जिले के समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।

          अपर जिला जज/नोडल अधिकारी श्री शरद कुमार चौधरी ने अवगत कराया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को ऐतिहासिक बनायें। मेगा विधिक सेवा शिविर का भव्य आयोजन दीनदयाल सभागार में होगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा आमजनमानस के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाॅल लगाकर जानकारी प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को मौके पर लाभ प्रदान कर लाभान्वित किया जायेगा। प्रतीक त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि ‘‘न्याय और प्रशासन का उद्देश्य एक ही है जनसेवा’’। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि हमें आपसी सामंजस्य स्थापित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाना होगा। समाज में व्याप्त कुरीतियों को केवल जागरूकता के माध्यम से ही हटाया जा सकता है, और इस महायज्ञ में सभी विभागों को एक टीम के रूप में मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

बैठक में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गयी, जिसमें राजस्व विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, दैवीय आपदा सहित अन्य योजनाओं, शिक्षा विभाग द्वारा निराश्रित बच्चों को शिक्षा प्रदान करने, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, राजकीय आई0टी0आई0 द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को कौशल विकास मिशन, प्रोबेशन विभाग द्वारा महिलाओं को पेंशन वितरण, पूर्ति विभाग द्वारा खाद्यान्न वितरण, मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, नगरीय विकास अभिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति, हेल्पलाइन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार साहित्य का वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, पोटली वितरण, मेडीकल कैम्प का आयोजन जिसमें बीपी, शुगर इत्यादि रोगों की सामान्य जांच का मौके पर ही उपचार सहित कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि, बैंक सहायता ऋण योजना, नावार्ड द्वारा राजकीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, पशु एवं फसल बीमा, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला एवं बाल कल्याण, पिछड़ावर्ग कल्याण, पंचायती राज, जल शक्ति विभाग, उद्योग, लघु कुटीर सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, विद्युत, नेडा, युवा कल्याण, संस्कृति, श्रम, परिवहन, डाक सहित अन्य विभागों द्वारा मौके पर ही स्टाॅल लगाकर लाभ प्रदान किये जायेंगे।

           बैठक में एडीएम नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीओ सिटी रामवीर सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए राजेश कुमार, डीसी मनरेगा शिखर श्रीवास्तव, उपनिदेशक संग्रहालय डॉ. मनोज कुमार गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक रती वर्मा, सहायक अभियंता जल निगम शिल्पी वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग सुश्री प्रज्ञा वर्मा, प्रधानाचार्य आईटीआई एस.के. श्रीवास्तव, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, सहायक श्रम आयुक्त दीपिका वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल, प्रवर अधीक्षक डाक, विद्युत विभाग, एलडीएम, नाबार्ड सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe