बिजली के करंट लगने से 13 साल के बालक की हुई मौत
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
बुधवार दोपहर 1:10 पर आदित्य जाटव पुत्र रामू जाटव निवासी मोहरिकपुर थाना मोहम्मदाबाद को परिजनों द्वारा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गयाइमरजेंसी में तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी द्वारा आदित्य को पीसीआर दिया गया उसके बावजूद भी आदित्य को बचाया नहीं जा सका
आदित्य को डॉक्टर दीपक तिवारी द्वारा मृत घोषित कर दिया गया शव को मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी गई है
मृतक आदित्य दो भाई है और दो बहने है आदित्य सबसे छोटा था बड़ी बहन रूचि और निवेश की शादी हो चुकी है
आदित्य गांव में ही कक्षा चार का छात्र था आदित्य के पिता कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी का काम करते हैं
मृतक आदित्य गांव के ही किसी के खेत में आलू बिन रहा था खेत के ऊपर से बिजली के तार निकले हुए थे तार की चपेट में आने से आदित्य की हुई मौत
ग्रामीणों द्वारा मृतक आदित्य के पिता को सूचना दी गई कि आपके बच्चे को करंट लग गया है
जब तक पिता कोल्ड से आदित्य के पास पंहुचा तब तक काफी देर हो चुकी थी लेकिन सारे परिजन आदित्य को लेकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल पहुंचे
लोहिया अस्पताल में तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी द्वारा सीपीआर देने के बावजूद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका
आदित्य के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
मामला कादरी के थाना क्षेत्र के अंतर्गत डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल का है
वाईट डॉ दीपक तिवारी
वाईट मृतक आदित्य के पिता रामू जाटव
