Etawah News: नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में आर्यन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 News
जसवंतनगर/ इटावा: जसवंतनगर में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम विचारपुरा के पास हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंडी गेट फरुखाबाद मार्ग निवासी 20 वर्षीय आर्यन पुत्र शिवचरण अपने मित्र 20 वर्षीय बॉबी (पुत्र राजेंद्र, निवासी रमपुरा, थाना ऊसराहार) के साथ बाइक से जसवंतनगर जा रहा था। ग्राम विचारपुरा के पास हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
संयोगवश, उसी समय जसवंतनगर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह इटावा से जसवंतनगर लौट रही थीं। घटनास्थल पर भीड़ देखकर उन्होंने अपना वाहन रुकवाया। बिना देरी किए, उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया।
जसवंतनगर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आर्यन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बॉबी की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
