Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जीवन सुरक्षा से जुड़े दोनों विषय,आग से बचाव व सड़क सुरक्षा, किया गया कार्यशाला का आयोजन

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


7 जनवरी 2026


हेडिंग


*जीवन सुरक्षा से जुड़े दोनों विषय,आग से बचाव व सड़क सुरक्षा, किया गया कार्यशाला का आयोजन* 


एंकर

झांसी।एक तरफ सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके जिस तरह सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है उसी प्रकार हमारी लापरवाही से ही आग की घटनाएं भी निरंतर बढ़ती जा रही हैं दोनों ही विषय जिंदगी से जुड़े हुए हैं, तो ऐसे में आज सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य व उत्तर प्रदेश फायर सर्विस में वरिष्ठ अग्नि सचेतक प्रगति शर्मा द्वारा प्रथम सत्र में रक्सा टोल प्लाजा पर अग्निशमन जागरूकता अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय द्वारा टोल कर्मियों को आग के प्रकार ,आग़ से बचाव के विभिन्न उपाय, सिलेंडर में आग लग जाने पर बड़ी आसानी से उसको कैसे बुझाए जा सकता है आदि को विस्तार पूर्वक समझाया गया । 

इस अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा , फायर मेंन शाहरुख खान ,प्रोजेक्ट हेड रंजय सिंह, पवन शर्मा, नीतीश बहुगुणा, शिवसागर,आरिफ, शिवा,जी एस गुप्ता,नीरज खड़का,आशीष , एवं विमल कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। वही दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा माह 2026 के क्रम में आज आईटीआई कैंपस में स्थित डीटीटीआइ में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था । जिसमें पुलिस व रेलवे विभाग के अधिकारियों व ट्रेनीज को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरटीओ अरविंद त्रिवेदी ने की। जागरूकता कार्यक्रम में हेलमेट और सीट बेल्ट का पहनना, नशे की हालत में वाहन न चलाना ,ओवर स्पीडिंग न करना आदि के सम्बन्ध में सुझाव दिए गए। साथ में सिम्युलेटर पर भी सभी को प्रशिक्षण दिया गया ।उक्त अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हेमचंद गौतम, संभागीय निरीक्षक संजय सिंह, ट्रैफिक चीफ वार्डन प्रगति शर्मा, ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा,रेलवे विभाग से आफाक अहमद, हरिशंकर यादव, ऊषा सिंह , संगीता शर्मा , राजा भैया,जितेंद्र वर्मा , सुनील सिंह, आनंद प्रजापति,शिक्षक अजय शर्मा, अभिजीत , अरुण आदि लोग उपस्थित रहे।


कैमरामैन शिवम् के साथ आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe