Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कायमगंज: तराई में 5 माह बाद भी सड़कें बदहाल, PWD की अनदेखी से खेतों के रास्ते गुजर रहे ग्रामीण

 फर्रुखाबाद ब्रेकिंग 


कायमगंज: तराई में 5 माह बाद भी सड़कें बदहाल, PWD की अनदेखी से खेतों के रास्ते गुजर रहे ग्रामीण ।


रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद


कायमगंज (फर्रुखाबाद) | 28 जनवरी 2026

कायमगंज के तराई क्षेत्र में बाढ़ आए पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन यहां का जनजीवन अब तक सामान्य नहीं हो पाया है। शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बूढ़ी गंगा के पास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी मरम्मत न होने के कारण ग्रामीण खेतों से होकर आवागमन करने को मजबूर हैं।

संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त

कोट पहाड़ी गांव के पास स्थित यह सड़क बाढ़ के दौरान पूरी तरह कट गई थी, जिससे तराई क्षेत्र का शहर से संपर्क टूट गया था। उस समय लोग नावों का उपयोग करते थे और खेत भी पानी में डूब गए थे। बाढ़ समाप्त हुए पांच महीने हो गए हैं, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है।


धूल भरे रास्तों और हादसों का जोखिम

शासन ने दिवाली तक सभी सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे, इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग ने इन्हें चलने योग्य बनाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया। वर्तमान में ग्रामीण धूल भरे खेतों के रास्तों से आवागमन कर रहे हैं। इन कच्चे मार्गों पर वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है और बाइक चालकों को भी निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

किसान का दर्द: खेत बना झील, हजारों का नुकसान

बाढ़ के पानी से कटी सड़क का खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है। अताईपुर निवासी मेघनाथ का लगभग एक बीघा खेत झील में तब्दील हो गया है। मेघनाथ ने बताया कि उनके खेत में अब खेती करना संभव नहीं है, जिससे उन्हें हर साल लगभग 20 हजार रुपये की तम्बाकू और 15 हजार रुपये की मक्का की फसल का नुकसान हो रहा है।


उन्होंने बताया कि मिट्टी कट जाने के कारण खेत इतना गहरा हो गया है कि उसमें भराव कराना भी संभव नहीं है। मेघनाथ ने शिकायत की है कि उनकी इस गंभीर समस्या पर आज तक किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है।


अधिकारी का बयान

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जिले में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई लगभग 95 सड़कों का निर्माण किया जाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सड़कों के टेंडर हो चुके हैं और जल्द ही सभी को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe