बेनीगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में तीन चोरी की भैंस पिकअप डाला अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार।
चंदगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
कोतवाली बेनीगंज में 11 नवंबर को सुरेश पुत्र सरजू प्रसाद निवासी ग्राम जसईपुर मजरा मझिगवां थाना बेनीगंज हरदोई द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में अभियुक्त जीवन अमर बच्चू पिंटू निवासी नट पुरवा मजरा मंझिगवां थाना बेनीगंज द्वारा गांव के एक अन्य व्यक्ति के घर के दरवाजे के बाहर बंधी कुल चार भैंसों को चोरी कर लिया गया था इस संबंध में थाना बेनीगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया था राजकुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम पिपरी थाना बेनीगंज जनपद हरदोई की तहरीर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के गांव के अन्य दो व्यक्तियों के घर के बाहर बंधी पांच भैंसों को चोरी कर लिया गया। थाना बेनीगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया 1 दिसंबर 2025 को कृष्ण कुमार पुत्र गिरिजा दयाल निवासी ग्राम लोध खेड़ा कल्याण मल थाना बेनीगंज द्वारा तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर बंधी तीन भैंसों को चोरी कर लिया गया संबंधित थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा उपरोक्त घटना में सफल अनावरण हेतु टीम गठित कराकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।जनपद हरदोई में अपराध को रोकथाम करने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान बेनीगंज पुलिस ने उपरोक्त घटना के संबंध में मुखबिर की सूचना पर भैंस चोरी की घटना से संबंधित अभियुक्त कल्याण मल मिश्रिख रोड से निकल कर चोरी की भैंसों को बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम ने भैंसे से लदी पिकअप जाते हुई दिखाई दी पुलिस ने रुकवाने का प्रयास कियाअभियुक्त गणो ने पुलिस को देखकर पिकअप डाला भागना शुरू कर दिया जिस पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो अभियुक्तों द्वारा तो हथिया घाट के निकट पिकअप होकर रोड के किनारे गड्ढे में फस गया पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए फायर किया गया जिसमें अभियुक्त फुरकान पुत्र उस्मान निवासी सिधौली सीतापुर के बाएं पैर में गोली लगी शराफत पुत्र सानू निवासी पालड़ी थाना शाहजहांपुर जनपद मुज़फ़्फ़र नगर के दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया अभियुक्तों के चार अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे अभियुक्तों के कब्जे से तीन भैंस एक पिकअप डाला दो तमंचा 12 बोर दो कारतूस एवं दो खोखा बरामद किए गए घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया यहां पर उनका इलाज कराया गया अभियुक्तोंहओ द्वारा पूछताछ करने पर कई मामलों को और कबूल किया पुलिस ने अभियोग पंजीकृत सामान सहित न्यायालय पेश किया।

