Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जामताड़ा झारखण्ड: मनरेगा पर भाजपा के हमले के खिलाफ जामताड़ा में कांग्रेस का उग्र जनआंदोलन गांधी का नाम हटाना गरीबों का अपमान डॉ इरफान अंसारी का खुला ऐलान सड़क से सदन तक संघर्ष

 संवाददाता शेख शमीम

जामताड़ा झारखण्ड



मनरेगा पर भाजपा के हमले के खिलाफ जामताड़ा में कांग्रेस का उग्र जनआंदोलन गांधी का नाम हटाना गरीबों का अपमान डॉ इरफान अंसारी का खुला ऐलान सड़क से सदन तक संघर्ष

जामताड़ा में मनरेगा योजना से छेड़छाड़ और उसका नाम बदलने की भाजपा की कथित साजिश के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार उग्र और ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे क्षेत्र में गूंजते नारों ने साफ संदेश दिया कि गरीबों के हक से कोई समझौता नहीं होगा।

झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा कांग्रेस की ऐतिहासिक देन है जिसे सोनिया गांधी ने किसानों मजदूरों और गरीबों को रोजगार की कानूनी गारंटी देने के लिए लागू कराया। आज यही योजना करोड़ों परिवारों की जीवनरेखा है लेकिन भाजपा इसे कमजोर कर खत्म करने की साजिश कर रही है।

डॉ अंसारी ने कहा कि भाजपा को गरीब किसान और मजदूर की खुशहाली कभी रास नहीं आई। कभी नाम बदलने का खेल तो कभी 60:40 जैसे प्रावधान गरीबों से उनका संवैधानिक अधिकार छीनने की चाल है। झारखंड जैसे गरीब राज्य में इसका सबसे अधिक नुकसान मजदूरों को होगा जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बेरोजगारी चरम पर है महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और युवा भटकने को मजबूर हैं। रोजगार देने में विफल भाजपा अब कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मनरेगा का नाम बदला गया या उसकी ताकत कमजोर की गई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और उग्र होगा।

डॉ अंसारी ने यह भी याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने मनरेगा के तहत सौ दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी थी। मौजूदा व्यवस्था में किए गए बदलाव राज्य सरकारों के लिए योजना संचालन को मुश्किल बना देंगे जिससे सीधे तौर पर गरीब और ग्रामीण मजदूर प्रभावित होंगे।

जामताड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ सफल नहीं होने देगी और यह लड़ाई पूरी ताकत और एकजुटता के साथ लड़ी जाएगी। वहीं निशापति हांसदा ने भाजपा को गरीब और आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि यह पार्टी केवल हक छीनने की राजनीति करती है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे अजित दुबे मुक्ता मंडल बाम सरखेल पूर्णिमा धर कमरुद्दीन अंसारी नंदकिशोर सिंह अरुण दास मिरुदी सोरेन विनोद छतरी प्रकाश मंडल दानिश रहमान वर्षा खान जसबीर गांधी तनवीर आलम आरसी राजकुमार दास अभय पांडेय बीरबल अंसारी मुनमुन चक्रबर्ती महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe