Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: जनपद स्तरीय सरस मेला का आयोजन मुक़्ताकाशी मंच पर 17 व 18 दिसम्बर को

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झांसी दिनांक 15 दिसम्बर 2025

------------------------

*जनपद स्तरीय सरस मेला का आयोजन मुक़्ताकाशी मंच पर 17 व 18 दिसम्बर को*

झांसी: मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि दिनांक 17 एवं 18 दिसम्बर 2025 को 02 दिवसीय जनपद स्तरीय सरस मेला-2025 का आयोजन गंगाधर राव कला मंच/मुक़्ताकाशी मंच, झांसी में किया जायेगा, इस मेले में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प और खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया जायेगा।

        उन्होंने बताया कि सरस मेला ग्रामीण महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने हस्तशिल्प, कला और उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर देने वाला एक सरकारी पहल है, जिसमें "वोकल फॉर लोकल" को बढ़ावा दिया जाता है, यह मेला देशभर के कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराता है और "लखपति दीदी" जैसे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है, जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यंजनों का भी आनंद लिया जा सकता है।

          जिला विकास अधिकारी/ उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील कुमार ने बताया कि सरस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों (जैसे हैंडलूम, हस्तशिल्प, प्राकृतिक खाद्य पदार्थ) के लिए बाजार प्रदान करना। इस मेले का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित किया जाता है। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक वस्त्र (साड़ियाँ, चादरें), हस्तशिल्प, आभूषण, गृह सज्जा उत्पाद, और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ (अचार, चाय, दालें)। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं और डिजिटल सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी जाती है। ग्रामीण कारीगरों और सदस्यों को सीधे खरीदारों से जुड़ने का मौका मिलता है। "वोकल फॉर लोकल" और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद करता है।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe