लोकेशन जामताड़ा
संवाददाता शेख शमीम
भाकपा स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नाला में ऐतिहासिक शताब्दी समारोह भव्य रूप से संपन्न
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा द्वारा नाला पीडब्ल्यूडी परिसर में शताब्दी वर्ष के अवसर पर ऐतिहासिक और भव्य समारोह का आयोजन किया गया पार्टी के संघर्ष गौरव और बलिदान से भरे सौ वर्षों की यात्रा को जोश उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया गया बताया गया कि भाकपा की स्थापना कानपुर में हुई थी और तब से पार्टी मजदूरों किसानों आदिवासियों तथा शोषित वंचित वर्गों की आवाज बनकर निरंतर संघर्ष करती रही है इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नाला में आयोजित इस शताब्दी समारोह के दौरान पूरा परिसर लाल झंडों से लालमय नजर आयाकार्यक्रम की शुरुआत गोपालपुर से पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए निकाली गई रैली से हुई रैली गाजे बाजे और आदिवासी संस्कृति की जीवंत झांकी के साथ आगे बढ़ी जिसने पूरे क्षेत्र में क्रांतिकारी चेतना और उत्साह का संचार किया रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पीडब्ल्यूडी परिसर पहुंची जहां वह विशाल सभा में तब्दील हो गई पीडब्ल्यूडी परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झंडा फहराकर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
सभा स्थल पर शहीदों और संघर्षशील नेताओं की स्मृति में पोस्टर और बैनर लगाए गए तथा वेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर लाल सलाम दिया गया कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य तापस सिन्हा ने संबोधन में भाकपा के संघर्षपूर्ण इतिहास उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला
तापस सिन्हा ने अपने संबोधन में आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज देशभक्ति की बात कर रहे हैं उनका आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को डराने की कोशिश करने वाले यह समझ लें कि भाकपा डरने वाली पार्टी नहीं है उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि भाकपा का झंडा देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ती है लेकिन वही लाल झंडा आज गांव शहर और कस्बों में बिना किसी दूरबीन के साफ दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि भाकपा वह पार्टी है जिसने आजादी के समय बलिदान दिया है और आज भी जनता के हक अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है
वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्रमाल पहाड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा नौजवान युवाओं के भविष्य को लेकर सोचने वाली पार्टी रही है उन्होंने कहा कि शिक्षा रोजगार और सामाजिक न्याय के सवाल पर पार्टी निरंतर संघर्ष करती आई है युवाओं से संगठित होकर लोकतंत्र संविधान और जनअधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की गई उन्होंने शताब्दी वर्ष को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का वर्ष बताते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संदेश दिया
मौके पर विमल कांति घोष अंचल सचिव कालीपद राय बलराम राय आनंद मंडल समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कॉमरेड कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे पूरे कार्यक्रम के दौरान लाल सलाम और क्रांतिकारी नारों से वातावरण गूंजता रहा नाला की धरती पर आयोजित यह शताब्दी समारोह भाकपा के इतिहास में एक यादगार और ऐतिहासिक आयोजन के रूप में दर्ज हुआ
बाइट... कन्हाई चंद्रमाल पहाड़िया भाकपा राष्ट्रीय परिषद स
बाइट.... तापस सिन्हा भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य
