आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी दिनांक 02 दिसम्बर 2025
*झांसी किला ऐतिहासिक गौरव स्थल: मा0 सूचना आयुक्त*
*बुन्देलखंड अपनी ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध*
झांसी। बुन्देलखण्ड भ्रमण पर आये मा0 राज्य सूचना आयुक्त, उ0प्र0 डाॅ0 दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि बुंदेलखंड अपनी ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अतिथि गृह में मा0 राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक यहां का पर्यटन अपेक्षित था। पानी का संकट यहां की स्थाई पहचान जैसा हो गया था। अब इस नकारात्मक चर्चा से बुंदेलखंड मुक्त हो चुका है। सकारात्मक माहौल में पर्यटन का विकास हो रहा है। झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन और बांदा पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध हैं। झांसी का किला तो ऐतिहासिक गौरव का स्थल है, सभी प्रकार के पर्यटन स्थलों का विकास हो रहा है, कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है।मा0 राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि बुन्देलखण्ड में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर क्रियान्वयन हो रहा है। एडवेंचर स्पोर्ट्स जंगल सफारी वॉटर स्पोर्ट्स तक नाइट सफारी को विकसित किया जा रहा है। ललितपुर का माताटीला, राजघाट शजनम, रोहणी, शहजाद, जामनी, गोविंद सागर बांध पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक हैं। गुप्त काल से अठाहरवीं सदी के ऐतिहासिक व पुरातात्विक स्थल भी है।
उन्होने कहा कि बुन्देलखंड में पानी के संकट को दूर करने के लिए कई बांधों का निर्माण करवाया गया। झांसी में बेतवा नदी पर सुकवां-ढुकवां बांध बनाया गया। बांदा जिले में रक्सी बांध और मडौली झील है। केन नदी किनारे छेहराव गांव में पक्षी विहार है। चित्रकूट का धार्मिक पर्यटन प्रसिद्ध है। हमीरपुर में ब्रह्मानंद बांध, महोबा में अर्जुन सागर बांध, ककरामाठ मंदिर, सूर्य कुंड मंदिर, विजय सागर पक्षी विहार सहित अनेक पर्यटन स्थल हैं।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
