सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
बंथरा में श्रीमद्भागवत कथा में भगवान कृष्ण की दिव्य लीलाओं का किया गया वर्णन
फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र के बंथरा गांव में चल रही सात दिवसीय ज्ञान एवं भक्तिमयी श्रीमद्भागवत पुराण कथा में सच्चा बाबा आश्रम, प्रयागराज से पधारे कथा व्यास पूज्य आचार्य श्री राघव जी महाराज ने भगवान के अवतारों का महत्व बताते हुए कहा कि जब अधर्म बढ़ता है, तब भगवान का अवतार धर्म की स्थापना एवं भक्तों के कल्याण के लिए होता है।सोमवार की कथा में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कथा व्यास श्री राघव जी महाराज ने गोपियों के संग रचित महा रासलीला का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि वृंदावन में भगवान कृष्ण ने गोपियों को आनंदित करने हेतु दिव्य रास रचाया। आगे उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण ने लक्ष्मी स्वरूपा रुक्मिणी से विवाह किया।
कंस वध प्रसंग का उल्लेख करते हुए महाराज श्री ने कहा कि अत्याचारी राजा कंस से पीड़ित प्रजा की रक्षा करने एवं धर्म की स्थापना हेतु भगवान कृष्ण ने पृथ्वी पर अवतार लिया। भगवान का जन्म सदैव अधर्म के विनाश और भक्तों के कल्याण के लिए होता है।कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा मिश्रा, लवकुश कुमार मिश्रा, तथा कृष्ण कुमार मिश्रा, कैलाश दीक्षित, उमेश त्रिवेदी, राम किशोर दीक्षित, कृष्णा राम शुक्ला, रामशरण पांडे, कृष्णकांत अवस्थी, रामप्रकाश पांडेय, विनोद दीक्षित, हरि दीक्षित, कृपा शंकर त्रिवेदी, दिवाकर प्रसाद, रवि शुक्ला, योगेंद्र नाथ, कृष्ण नारायण शुक्ला, अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

