*लोकेशन - पाकुड़*
*रिपोर्ट - सुजीत कुमार*
*स्लग*-जेएसएलपीएस द्वारा लगातार पांचवें दिन अपने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन
*एंकर* - झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ, जिला इकाई पाकुड़ द्वारा अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आज दिनांक: 21 नवंबर 2025 को अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की गई। हड़ताल L5 से लेकर L8 तक सभी श्रेणियों के आजीविका कर्मियों की उपस्थिति में की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बार-बार आग्रह के बावजूद सरकार द्वारा उनकी मूलभूत एवं न्यायसंगत मांगों पर किसी प्रकार की ठोस पहल नहीं की गई है, जिसके चलते कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने निम्न प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता जताई है—
*1. पलाश (JSLPS) को सोसाइटी एक्ट से बाहर करते हुए सभी आजीविका कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान किया जाए।*
*2. NMMU पॉलिसी को पूर्ण रूप से लागू किया जाए।*
*3. राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता दिया जाए।*
*4. कर्मियों की वरीयता, अनुभव और योग्यता के आधार पर उच्च स्तरीय पदों पर आंतरिक पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।*
*5. सभी कर्मचारियों का पदस्थापन उनके गृह जिला या निकटवर्ती प्रखंडों में किया जाए ताकि वे प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।*
संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों और सम्मानजनक कार्य-परिस्थिति के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
