Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: गांधी सभागार में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापार मंडल व प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई सम्पन्न

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



*गांधी सभागार में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापार मंडल व प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई सम्पन्न*


फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी सभागार में आज नगर पालिका प्रशासन तथा एडीएम (प्रशासन) के नेतृत्व में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और बढ़ते अतिक्रमण पर नियंत्रण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के समस्त व्यापार मंडलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की मुख्य सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को एरिया वाइज चिन्हित कर तिथि निर्धारित करना था, ताकि आने वाले दिनों में व्यवस्थित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा सके। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद ने बताया कि न्यायालय के सामने जो भी अतिक्रमण किया गया है, उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा।


नगर पालिका प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि संबंधित क्षेत्र में दो दिन पूर्व मुनादी (अनाउंसमेंट) कर दी जाएगी, जिससे दुकानदारों को पूर्व सूचना मिल सके। साथ ही, अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानदार स्वयं अपने स्तर से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा पालिका टीम द्वारा उसे हटाया जाएगा और उसका समस्त खर्च संबंधित व्यापारी से वसूला जाएगा।


बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, जिला उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित सोनी, उपाध्यक्ष रिंकू सरदार, उपाध्यक्ष फौजी सहित जिले के अन्य समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में पारस्परिक संवाद के माध्यम से यह तय किया गया कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने हेतु अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन व व्यापार मंडल के सामूहिक सहयोग से की जाएगी।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe