Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

सोनभद्र: लुटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर दूल्हों को लूट लाती थी

 

लुटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर दूल्हों को लूट लाती थी 

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां पुलिस ने उस लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है जो शादी का झांसा देकर दूल्हों को लूट लेती थी. नकली शादी, झूठा प्यार और फिर पूरी प्लानिंग के साथ लूट इस गिरोह की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है.


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में म्योरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को दबोचा है इनमें दुल्हन रानी कुमारी, उसकी माँ माया देवी और पति रवि रंजन शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 9500 नगद, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और शादी के वक्त पहना गया लाल जोड़ा बरामद किया गया.


दरअसल, राजस्थान के जालौर जिले के रहने वाले पीड़ित ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि नकली शादी के बहाने उसके साथ लूट की गई. जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य पहले संपर्क कर रिश्ता तय करते थे और शादी की रस्मों के बाद मौका पाकर दूल्हे का सामान और जेवर लेकर फरार हो जाते थे. पीड़ित दूर राज्यों से आने वाले होते थे, इसलिए शिकायतें अक्सर दर्ज नहीं हो पाती थीं और गैंग आसानी से बच निकलता था.



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe