Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

भोपाल: मध्‍यप्रदेश पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।रीवा व सीधी पुलिस ने 4,054 नशीली कफ सिरप शीशियाँ जब्त कर ₹18.40 लाख का मसरूका बरामद

 लोकेशन भोपाल मुकेश सिंह 

*मध्‍यप्रदेश पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।रीवा व सीधी पुलिस ने 4,054 नशीली कफ सिरप शीशियाँ जब्त कर ₹18.40 लाख का मसरूका बरामद*

भोपाल, 22 अक्‍टूबर 2025। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के  निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्यभर में नशे के विरुद्ध सघन अभियान के तहत निर्णायक कार्रवाई की है। रीवा और सीधी जिलों की पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए कुल 4,054 शीशियाँ प्रतिबंधित सिरप जब्त की हैं। इस कार्रवाई में ₹18.40 लाख से अधिक मूल्य का मसरूका बरामद किया  कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में आयोजित कलेक्टर–एसपी कॉन्फ्रेंस में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और प्रदेश में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें मध्‍यप्रदेश पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।


रीवा जिले में पुलिस ने दो तस्करों राहुल सिंह एवं उत्कर्ष द्विवेदी, दोनों निवासी सीधी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो कारों में रखी कुल 2,314 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप (मूल्य ₹4,51,230), एक होंडा WR-V कार (₹8 लाख) और एक वैगन आर कार (₹4 लाख) जब्त की। इसके अलावा सिटी कोतवाली पुलिस ने 60 शीशियाँ नशीली कफ सिरप (₹11,700) जब्त करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। रीवा जिले की इन कार्रवाइयों में कुल 2,374 शीशियाँ और ₹12.68 लाख मूल्य का मसरूका बरामद हुआ।


इसी प्रकार सीधी जिले में पुलिस ने लगातार तीन बड़ी कार्रवाइयाँ कीं। थाना सेमरिया पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से 1,180 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप (₹2,37,770), वाहन (₹10 लाख) और मोबाइल फोन (₹15,000) — कुल ₹12.52 लाख का मसरूका जब्त कर आरोपी सूरज तिवारी, निवासी शहडोल को गिरफ्तार किया।


चौकी खड्डी में पुलिस टीम ने महिला तस्कर सुनीता गौतम (ग्राम रकेला) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 कार्टन (300 शीशी) Eskuuf Syrup बरामद की, जिसकी कीमत ₹63,360 आँकी गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि उसका पुत्र उसे यह सिरप बिक्री हेतु उपलब्ध कराता था।


 थाना जमोड़ी पुलिस ने दो आरोपियों साहिल खान और हर्षित सोनी को गिरफ्तार कर उनके पास से 200 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप (₹40,300) और एक स्कूटी (₹70,000) जब्त की। सीधी जिले की इन तीन कार्रवाइयों में कुल 1,680 शीशियाँ और ₹5.72 लाख से अधिक का मसरूका बरामद किया गया।


पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 4,054 नशीली कफ सिरप की शीशियाँ, लगभग ₹18.40 लाख का मसरूका और चार वाहन (दो कार, एक स्कॉर्पियो एवं एक स्कूटी) जब्त किए गए हैं। इस दौरान कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने कहा कि कोडीनयुक्त नशीली कफ सिरप का लगातार सेवन नशे की लत, मानसिक असंतुलन, नींद संबंधी विकार और हृदय व श्वसन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यह युवाओं की कार्यक्षमता को नष्ट कर उन्हें अपराध और सामाजिक अस्थिरता की ओर धकेलता है। युवाओं को नशे के जाल से मुक्त रखना समाज और पुलिस, दोनों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।


उन्‍होंने कहा कि नशीली दवाओं के गैरकानूनी व्यापार में संलिप्त तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी और आर्थिक दोनों स्तरों पर कठोर कार्रवाई की                                                                                                                                                 

  उन्होंने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि नशे की समस्या वाले इलाकों पर निरंतर निगरानी रखी जाए और ऐसी तस्करी में शामिल तत्वों की संपत्ति पर भी कार्रवाई की जाए।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe